सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस हाई-प्रोफाइल जोड़े ने ग्रीस में एक बेहद निजी और शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग की।
शादी का खास लुक शादी के बाद अनिरुद्ध ने अपनी पहली तस्वीर साझा की, जिसमें वे आइवरी कलर के पारंपरिक कुर्ते, मैचिंग वेष्टि और लॉन्ग जैकेट में बेहद क्लासी नजर आ रहे थे।
वहीं, काव्या मारन ब्लश-पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं। उनके लहंगे पर बारीक कढ़ाई और सितारों का काम किया गया था। उन्होंने मैचिंग चोकर हार और झुमकों के साथ अपने ब्राइडल लुक को पूरा किया। पेस्टल रंगों के परिधानों में यह जोड़ी एक-दूसरे के साथ खूब जंच रही थी।
SRH ने दी खास अंदाज में बधाई सोशल मीडिया पर सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक हैंडल से इस नए जोड़े को बधाई दी। फ्रेंचाइजी ने पोस्ट करते हुए लिखा, काव्या और अनिरुद्ध को जीवन की इस नई शुरुआत के लिए ढेर सारा प्यार और खुशियां। यह पोस्ट फैंस के बीच खूब वायरल हो रही है।
21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन ग्रीस में शादी संपन्न होने के बाद, अब सबकी निगाहें 21 नवंबर को होने वाले रिसेप्शन पर हैं। यह भव्य कार्यक्रम चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।
रिसेप्शन की जानकारी तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई थी। काव्या के माता-पिता, कालानिथी मारन और कावेरी मारन ने पिछले महीने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें इस समारोह के लिए आमंत्रित किया था।
दिग्गजों का जमावड़ा चेन्नई में होने वाले इस रिसेप्शन में मुख्यमंत्री के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे और देश के दिग्गज राजनेताओं के शामिल होने की पूरी उम्मीद है। फैंस अब इस सेलिब्रिटी कपल की रिसेप्शन तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Wishing Kaviya and Anirudh all the happiness and love as they begin this new journey together!#KAVIYAandANIRUDH pic.twitter.com/fCcowMqz49
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) November 11, 2026
सुहागरात पर दुल्हन के साथ कथित दरिंदगी: पीरियड्स आने पर भड़का दूल्हा, वीडियो शेयर कर बयां किया अपना दर्द
आईपीएल का सबसे बड़ा स्वैप : हार्दिक बने पंजाब के कप्तान, अर्शदीप अब मुंबई इंडियंस की शान
अयोध्या से मथुरा तक अखिलेश का धार्मिक दांव, बोले- भगवान सबके हैं
15 सेकंड में तड़तड़ाईं 30 गोलियां: कुलगाम में CRPF चेकपोस्ट पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल
राजधानी से आई बीमारी की खेप! दिल्ली से आ रहे 700 किलो सड़े-गले मीट का पर्दाफाश
मोदी सरकार का बड़ा दांव: युवाओं को 5,000 करोड़ का तोहफा, किसानों और मेट्रो को भी मिली सौगात
शक्ति प्रधान है, भक्ति की कमी : रणबीर कपूर की रामायण पर फूटा TV के लक्ष्मण का गुस्सा
ICC वनडे रैंकिंग में भारतीय सितारों का दबदबा: शुभमन गिल नंबर 1 बरकरार, अक्षर और अर्शदीप को मिली लंबी छलांग
नोटबंदी का खजांची अब 10 साल का: अखिलेश यादव ने बीजेपी के तुगलकी फैसले को बताया स्लो पॉइजन
मीठी क्रांति: उत्तराखंड में मधुमक्खी पालन से बदल रही किसानों की किस्मत, 10 हजार से अधिक परिवारों को मिला रोजगार