अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वनडे क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को इसका बड़ा इनाम मिला है। गेंदबाजी में जहां भारतीय गेंदबाजों ने लंबी छलांग लगाई है, वहीं बल्लेबाजी में भारतीय दिग्गजों का वर्चस्व जारी है।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं। फिलहाल गिल के खाते में 822 रेटिंग अंक हैं। हालांकि, उन्हें 19 अंकों का नुकसान हुआ है, लेकिन इसके बावजूद वे शीर्ष स्थान पर मजबूती से काबिज हैं। गिल लंबे समय से इस पायदान पर बने हुए हैं और अपनी बादशाहत कायम रखे हुए हैं।
वनडे रैंकिंग में शीर्ष 10 बल्लेबाजों में विराट कोहली और रोहित शर्मा का जलवा बरकरार है। विराट कोहली 781 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, रोहित शर्मा 754 अंकों के साथ चौथे नंबर पर फिसल गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया मैचों में खराब फॉर्म के चलते रोहित को 16 अंकों का नुकसान उठाना पड़ा है। अब इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मात्र 27 अंकों का फासला रह गया है।
विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 675 अंकों के साथ आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष 10 में बने हुए हैं। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर को मामूली नुकसान हुआ है; वे एक स्थान फिसलकर 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
गेंदबाजी विभाग में भारत के लिए अच्छी खबर है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने जबरदस्त सुधार करते हुए 23 पायदान की छलांग लगाई है और अब वे 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अक्षर ने वेलिंगटन वनडे में 2/28 का प्रभावशाली स्पेल फेंका था।
वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी 11 स्थान ऊपर चढ़कर 31वें नंबर पर आ गए हैं। अर्शदीप ने सीरीज के पहले मैच में चार विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की थी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा 7 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को सबसे बड़ा फायदा मिला है। वे टॉप 100 से सीधे छलांग लगाकर 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा कीवी गेंदबाजों जैकब डफी (43वें) और काइल जैमीसन (60वें) ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।
Here is Latest ODI Batting Rankings
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) November 11, 2026
- Shubman Gill Lost 19 points 📉
- Daryl Mitchell lost 0 point
- Virat Kohli lost 0 point
- Rohit Sharma lost 16 points 📉 pic.twitter.com/E0ALNEvDec
उज्जैन का बागड़िया टावर बना डेथ ट्रैप : खिड़कियां तोड़कर बचाई गई कई लोगों की जान
धरती का नया मेहमान: पृथ्वी की कक्षा में दिखा मिनी मून , वैज्ञानिक हैरान
जमीन के नीचे रची जा रही नई साजिश: ईरान ने दिखाई अपनी मिसाइल सिटी , दुनिया में मचा हड़कंप
अयोध्या से मथुरा तक अखिलेश का धार्मिक दांव, बोले- भगवान सबके हैं
कानपुर में बड़ा रेल हादसा: चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, बाल-बाल बचे यात्री
सोनिया गांधी की किताब से फिर गरमाया 1984 सिख दंगा विवाद, सुखबीर बादल का तीखा हमला
IND vs NZ: चौथे वनडे में बड़े बदलाव की तैयारी, इन 4 स्टार खिलाड़ियों को करना होगा बेंच पर इंतजार
राजनीति का रौद्र अवतार अब भक्ति में लीन: पप्पू यादव ने गाया हरे राम-हरे कृष्ण , पाखंडियों को दी चेतावनी
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती; मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए थे बेहोश
जुआ खेलेंगे तो देर से ही जागेंगे : अखिलेश पर योगी का तीखा कटाक्ष