मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अपहरण और हत्या की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव से 12 वर्षीय बच्चे प्रिंस की अपहरण के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। कातिल ने मासूम की जान की कीमत 50 लाख रुपये रखी थी।
घटना 9 नवंबर की है। आरोपी पिंटू उर्फ शैलेंद्र ने बच्चे को पैसे का लालच दिया और उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। विंध्याचल इलाके से गायब हुए प्रिंस की तलाश में जुटी पुलिस को पता चला कि आरोपी ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने शाम करीब 6:30 बजे ही बच्चे का गला दबाकर हत्या कर दी थी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसने शव को लालगंज थाना क्षेत्र के कुशियरा जंगल में फेंक दिया था। अगले दिन पिता की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने घेराबंदी की। लालगंज के पास जब पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दोनों पैरों में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़ा गया आरोपी पिंटू उर्फ शैलेंद्र एक खूंखार अपराधी है। उसके खिलाफ मिर्जापुर और रायबरेली में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे 17 गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
फिलहाल घायल आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से सेमरी गांव में मातम पसरा है और स्थानीय लोगों में आरोपी के प्रति भारी आक्रोश है।
*थाना विंध्याचल पुलिस द्वारा अपहरणकर्ता मुठभेड़ में गिरफ्तार, अभियुक्त के पास से 01 अदद नाजायज तमंचा व 01 अदद जिन्दा व 02 खोखा कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद, #SP_Mirzapur #अपर्णा_रजत_कौशिक की बाइट–#UPPolice #Mirzapur https://t.co/rMNQHi4Fw8 pic.twitter.com/FrlaF5cjzz
— Mirzapur Police (@mirzapurpolice) November 11, 2026
जमीन के नीचे रची जा रही नई साजिश: ईरान ने दिखाई अपनी मिसाइल सिटी , दुनिया में मचा हड़कंप
मुंबई: वनमंत्री गणेश नाईक के सरकारी बंगले पावनगढ़ में भीषण आग, मची अफरा-तफरी
सीबीआई के पूर्व अधिकारी अनिल यादव ने थाम लिया भाजपा का दामन, बोले- मोदी-योगी के विजन से हूं प्रभावित
फैक्ट चेक: भारत की बुलेट ट्रेन का नाम लेकर वायरल हुआ ताइवान का वीडियो, जानें सच्चाई
नोएडा मेट्रो का विस्तार: ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक दौड़ेगी मेट्रो, ₹2390 करोड़ की लागत से बदल जाएगी कनेक्टिविटी
मणिपुर चुनाव: कांग्रेस ने यौन शोषण के आरोपी पर लगाया दांव, स्मृति ईरानी ने साधा निशाना
पटाखों पर CM योगी का दो टूक: खूब आतिशबाजी करो, प्रदूषण तो अपने आप खत्म हो जाएगा
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज: कीवी टीम का ऐलान, इन धुरंधरों के साथ भारत को चुनौती देने की तैयारी!
IPL 2027: हार्दिक पंड्या का मुंबई से नाता टूटा, पंजाब किंग्स में हुए शामिल; अर्शदीप सिंह अब मुंबई के नए हथियार
स्वच्छता की नई इबारत: नवी मुंबई बना देश का सबसे साफ शहर, रत्नागिरी ने भी लहराया परचम