सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालिक काव्या मारन और मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में एक बेहद निजी और शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग में सात फेरे लिए।
इस खास मौके पर तमिलनाडु के दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत, उनके परिवार के सदस्य, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सामने आई पहली तस्वीर अनिरुद्ध रविचंदर ने इंस्टाग्राम पर नई शुरुआत की पहली तस्वीर साझा की है। इसमें दोनों आइवरी रंग के पारंपरिक डिजाइनर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अनिरुद्ध ने कैप्शन लिखा, मेरी जिंदगी का एक खास पल, जो हमेशा के लिए है... 11.11।
सफेद फूलों से सजा वेडिंग वेन्यू उनकी इस ड्रीमी वेडिंग की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। शादी से एक दिन पहले, 10 नवंबर को पारंपरिक सगाई समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें करीबी मेहमान शामिल हुए।
21 नवंबर को चेन्नई में होगा भव्य रिसेप्शन ग्रीस की शादी के बाद अब सबका ध्यान चेन्नई में होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन पर है। यह रिसेप्शन 21 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, कलानिधि मारन ने खुद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को इस समारोह का निमंत्रण दिया है। उम्मीद है कि इस पार्टी में फिल्म, राजनीति और बिजनेस जगत की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंचेंगी।
2024 से शुरू हुई थी चर्चाएं काव्या और अनिरुद्ध के रिश्ते की खबरें पहली बार 2024 में सुर्खियों में आई थीं, जब उन्हें विदेश में एक साथ देखा गया था। हालांकि, उस वक्त दोनों ने चुप्पी साधे रखी थी। जून 2025 में अनिरुद्ध ने शादी की अफवाहों को खारिज भी किया था, लेकिन धीरे-धीरे पारिवारिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी ने इन चर्चाओं को सच साबित कर दिया।
कौन हैं अनिरुद्ध और काव्या? अनिरुद्ध रविचंदर भारतीय सिनेमा के सबसे सफल संगीतकारों में से एक हैं, जिन्हें व्हाई दिस कोलावेरी डी से वैश्विक पहचान मिली। वहीं, काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और सन टीवी नेटवर्क के साथ-साथ IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभालती हैं। उनके फैंस और शुभचिंतक सोशल मीडिया पर इस नवविवाहित जोड़े को जमकर बधाई दे रहे हैं।
Heartiest congratulations to Kaviya and Anirudh on their wedding! ♥️✨#KAVIYAandANIRUDH pic.twitter.com/fI8K4uNY1I
— Sun Pictures (@sunpictures) November 11, 2026
480 करोड़ की एलिवेटेड सड़क एक गड्ढे में कैसे समा गई? 22 दिन बाद भी अफसर क्यों हैं खामोश?
अब सपने नहीं हकीकत: चीन की उड़ने वाली कार के लिए कमर कस लें, 2027 में भरेगी पहली उड़ान
दिल्ली में जहरीली हवा का दमघोंटू असर: छात्रों ने जंतर-मंतर पर जताया विरोध, बोले- ‘हमारी आवाज मत दबाओ’
फाइनल की दहलीज पर भारत: अफगानिस्तान से होगी महाजंग, आर्यवीर सहवाग पर टिकीं नजरें
ICC वनडे रैंकिंग में भारतीय सितारों का दबदबा: शुभमन गिल नंबर 1 बरकरार, अक्षर और अर्शदीप को मिली लंबी छलांग
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती; मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए थे बेहोश
अयोध्या से मथुरा तक अखिलेश का धार्मिक दांव, बोले- भगवान सबके हैं
ब्रह्मोस का सुपर अवतार: 800 किमी रेंज वाली मिसाइल से कांप उठा पाकिस्तान, कराची बचाने के लिए बना रहा नया बेस
दिवाली के प्रदूषण पर सीएम योगी का दो-टूक जवाब: पटाखों से फैला धुआं तो खत्म हो जाएगा, पर करप्शन का क्या?
अनिरुद्ध रविचंद्रन और काव्या मारन का प्रपोजल वीडियो वायरल, क्या है इस रोमांटिक वीडियो का सच?