ACC U19 एशिया कप में भारतीय युवा टीम खिताबी जीत के अपने मिशन के बेहद करीब पहुंच चुकी है। पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद शानदार वापसी करने वाली टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट पक्का करने के इरादे से उतरेगी।
आर्यवीर सहवाग की फॉर्म बनेगी जीत की कुंजी? भारतीय टीम के लिए पिछला मैच टर्निंग पॉइंट रहा है। UAE के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 160 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। सेमीफाइनल में एक बार फिर सभी की नजरें इसी युवा बल्लेबाज पर टिकी होंगी।
मैच का समय और स्थान लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी वाली भारतीय टीम 12 नवंबर को अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर अफगानिस्तान से भिड़ेगी। अफगानिस्तान की टीम ग्रुप बी में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची है, जबकि भारत ने ग्रुप ए में दूसरा स्थान हासिल कर अंतिम-4 में जगह बनाई है।
कहां देखें LIVE मुकाबला? भारतीय क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक सेमीफाइनल को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर भी लिया जा सकता है। मैच की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत U19: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशबर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, इशान सूद, यशवीर गौड़, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल, शविन विनोद।
अफगानिस्तान U19: सोहेल खान (कप्तान), अबिदुल्ला नादरजान, फरीदुल्ला इहसास, सुभान जखैल, नोमान सालारजई, शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, अमीर हमजा, मोहम्मद अली, अब्दुल्ला हमदर्द, नूर अली नियाजी, सामी मुबारेज, बिलाल सलीमनखिल, लुत्फुल्लाह मोहम्मदी, इमरान मोहम्मदी, सुभान अली, फरीद जादरान, फैसल मुबारिज, अबिदुल्ला आबिद, हमजा खान अलीखिल।
𝙄𝙏 𝙎 𝙎𝙀𝙈𝙄𝙎 𝙏𝙄𝙈𝙀! 🔥
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 11, 2026
After a dominant outing in their last match, India U19 are ready for their next big challenge, with a place in the final firmly in their sight! ✨
Watch #AFGvIND in the DP World Men s U19 Asia Cup, TOMORROW 10:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports… pic.twitter.com/YeJ8XXuc4u
अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी: बोले CM मोहन यादव - गोपाल कृष्ण भी मुस्कुराएंगे, कोई ताकत नहीं रोक सकती
कानपुर में बड़ा रेल हादसा: स्टेशन से निकलते ही पटरी से उतरी चौरी चौरा एक्सप्रेस
काव्या मारन को अनिरुद्ध ने पहनाई हीरे की अंगूठी? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सच आया सामने
मातृभूमि का ट्रेलर देख भड़के दर्शक, सलमान खान के डायलॉग पर छिड़ा विवाद
बिना स्क्रीन वाला अनोखा AI डिवाइस ला रही नथिंग, पहली झलक में दिखा मेटल डिजाइन
IPL 2027: मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, हार्दिक पंड्या हुए बाहर, अर्शदीप सिंह की हुई एंट्री
प्रिया भवानी शंकर ने बॉयफ्रेंड राजवेल राज संग रचाई शादी, सामने आया खूबसूरत वीडियो
ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक: एंटी-ड्रोन टॉवर पर चढ़ गए विदेशी, तैनात जवान बेखबर
राष्ट्रपति के अंगरक्षक पर जानलेवा हमला: अस्पताल से वायरल वीडियो में खुला हमलावर का नाम
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, फायरिंग में दो जवान घायल