आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में दो विदेशी पर्यटक सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए उस टॉवर तक पहुंच गए, जहां ताजमहल का अति-संवेदनशील एंटी-ड्रोन सिस्टम लगा हुआ है।
टॉवर पर चढ़कर लिए वीडियो ताजमहल परिसर में स्थित शाही मस्जिद के पास टॉवर नंबर चार बेहद संवेदनशील माना जाता है। यहां सुरक्षा के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात है। चौंकाने वाली बात यह है कि विदेशी पर्यटक न केवल इस टॉवर की छत पर चढ़ गए, बल्कि काफी देर तक वहां रुककर फोटो और वीडियो भी बनाते रहे।
सुरक्षाकर्मियों को नहीं लगी भनक इस दौरान वहां तैनात पुलिस और सीआईएसएफ के जवान पूरी तरह बेखबर रहे। जब अन्य पर्यटकों ने उन्हें ऊपर देखा और वीडियो बनाना शुरू किया, तब जाकर तैनात सुरक्षाकर्मियों की नींद खुली। इसके बाद कर्मियों ने पर्यटकों को नीचे उतारा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ड्यूटी में लापरवाही या चूक? इस मामले पर एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने सफाई देते हुए बताया कि उस समय सुरक्षाकर्मियों की शिफ्ट बदल रही थी। इसी दौरान गेट खुला होने के कारण पर्यटक वहां पहुंच गए। हालांकि, यह तर्क सुरक्षा की दृष्टि से बेहद कमजोर माना जा रहा है। सवाल यह है कि यदि आम पर्यटक वहां तक पहुंच सकते हैं, तो कोई संदिग्ध व्यक्ति सुरक्षा को कितनी बड़ी चुनौती दे सकता है?
पहले भी दिखी है भारी लापरवाही ताजमहल की सुरक्षा में चूक का यह कोई पहला मामला नहीं है। हाल ही में पीईटी परीक्षा के दौरान भी ऐसी ही कोताही देखने को मिली थी। उस समय पश्चिमी गेट के पास हजारों लावारिस बैग सुरक्षा जाली और पेड़ों पर लटके रहे। उन बैगों की न तो कोई चेकिंग हुई और न ही किसी ने उन्हें हटाने की जहमत उठाई।
आतंकी हमले का खतरा विशेषज्ञों का मानना है कि ताज के येलो जोन में बार-बार सामने आ रही यह लापरवाही किसी बड़ी आतंकी साजिश या अनहोनी का कारण बन सकती है। सुरक्षा एजेन्सियों का इस कदर लापरवाह होना ताजमहल जैसे संवेदनशील स्मारक की सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है।
#TajMahal #AgraSecurity #SecurityLapse #TajMahalNews
*ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। जहां दो विदेशी पर्यटक सुरक्षा घेरा तोड़कर एंटी ड्रोन सिस्टम लगे संवेदनशील टॉवर नंबर चार पर चढ़ गए। दोनों काफी देर तक टॉवर की छत पर रहे और वहां से ताजमहल के फोटो और वीडियो बनाते रहे। #tajmahal #agra pic.twitter.com/4ivRpSibaz
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) November 11, 2026
काव्या मारन को अनिरुद्ध ने पहनाई हीरे की अंगूठी? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सच आया सामने
फाइनल की दहलीज पर भारत: अफगानिस्तान से होगी महाजंग, आर्यवीर सहवाग पर टिकीं नजरें
पटरियों पर ऑरेंज स्नेक का जादू: 57 सुरंगों और 258 पुलों से होकर गुजरेगी वंदे भारत
काव्या मारन का नया सफर: शादी के बंधन में बंधीं SRH की लेडी बॉस , जानें कितना बड़ा है उनका क्रिकेट साम्राज्य
इजरायली संसद में घमासान: नेतन्याहू के भाषण के बीच पत्नी सारा और पूर्व PM नफ्ताली बेनेट में तीखी बहस
कुलगाम में दहला इलाका: CRPF गश्ती दल पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल; एक की हालत नाजुक
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर ने ग्रीस में रचाई शादी, रजनीकांत और एमके स्टालिन बने साक्षी
अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी: बोले CM मोहन यादव - गोपाल कृष्ण भी मुस्कुराएंगे, कोई ताकत नहीं रोक सकती
कानपुर में बड़ा रेल हादसा: चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, बाल-बाल बचे यात्री
32 साल पुरानी यादें: ऐश्वर्या राय और सोनिया गांधी की मुलाकात का वीडियो हुआ वायरल