कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने हाल ही में अपने जीवन के अनकहे पन्ने और खान-पान से जुड़ी यादें साझा की हैं। दिवाली से पहले अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और नातिन मिराया के साथ शूट किए गए एक वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे भारत के स्वाद ने उन्हें अपना बना लिया।
राजीव गांधी से मुलाकात और खाने का रिश्ता सोनिया गांधी ने बताया कि भारतीय भोजन उनके जीवन का अहम हिस्सा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी और राजीव गांधी की पहली मुलाकात भी अच्छे खाने की तलाश के दौरान ही हुई थी। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि धीरे-धीरे भारत उनके करीब आता गया और आज दाल-चावल उनके लिए घर के स्वाद का पर्याय बन चुका है।
मसालों से शुरुआती डर और धीरे-धीरे लगाव भारत आने के शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए सोनिया ने स्वीकार किया कि उन्हें यहां के खानपान को समझने में समय लगा। शुरुआत में भारतीय मसालों ने उन्हें काफी डराया था और उन्हें खाना बनाना भी नहीं आता था। लेकिन वक्त के साथ उन्होंने न केवल भारतीय व्यंजनों को चखा, बल्कि उन्हें बनाना भी सीख लिया।
पसंदीदा व्यंजनों की लंबी फेहरिस्त सोनिया ने अपने पसंदीदा खाने का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें बंगाली और गुजराती खाना बेहद पसंद है। खास तौर पर सूरत के गुजराती व्यंजनों का उन्होंने विशेष उल्लेख किया। वहीं, अपने मेन्यू में उन्होंने कबाब, चिकन टिक्का, तंदूरी चिकन और दाल मखनी का नाम लिया। कश्मीर से जुड़ाव के चलते उन्हें कश्मीरी कोफ्ता और वहां का पारंपरिक साग हाक भी बहुत पसंद है।
घर का फिक्स्ड मेन्यू : केवल अरहर की दाल वीडियो के दौरान प्रियंका गांधी ने एक दिलचस्प खुलासा किया कि उनके घर में रोजाना दाल-चावल बनता है। इस पर सोनिया गांधी ने स्पष्ट किया कि जब से वह इस घर में आई हैं, तब से उनके यहां सिर्फ अरहर की दाल ही बनती है। इसके अलावा किसी और दाल का इस्तेमाल नहीं होता। प्रियंका ने यह भी याद किया कि सोनिया पहले गुजराती व्यंजन खांडवी बहुत अच्छा बनाया करती थीं।
इंदिरा गांधी की खाने की परख अपनी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए सोनिया ने कहा कि भले ही इंदिरा जी खुद खाना नहीं बनाती थीं, लेकिन उन्हें खाने की बहुत अच्छी समझ थी। वे किसी भी व्यंजन को चखकर यह बता सकती थीं कि उसमें सुधार की क्या जरूरत है और सटीक सुझाव दिया करती थीं।
Food has always had a special place in my story. It was while looking for a good meal that I met Rajiv, and fell in love.
— Sonia Gandhi (@SoniaGandhi) November 11, 2026
Years later, India came to me the same way, one meal at a time. At first the variety amazed me and the spice scared me. Now dal chawal is the taste of home,… pic.twitter.com/t3UDydILFa
मिर्जापुर में मासूम का बेरहम कत्ल: 50 लाख की फिरौती के लिए रची साजिश, एनकाउंटर में दबोचा गया शातिर अपराधी
गजब बेइज्जती है! : बेगूसराय में ग्रामीणों ने टूटी सड़क पर खोला गिरिराज-कुंदन वाटर पार्क
कानपुर में बड़ा रेल हादसा: स्टेशन से निकलते ही पटरी से उतरी चौरी चौरा एक्सप्रेस
पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद : अखिलेश यादव का नया PDA कार्ड, अयोध्या दौरे से बढ़ी सियासी हलचल
मुंबई: वनमंत्री गणेश नाईक के सरकारी बंगले पावनगढ़ में भीषण आग, मची अफरा-तफरी
‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद’: अखिलेश यादव ने बदली PDA की परिभाषा, अयोध्या दौरे पर दिया यह जवाब
यूपी में सुहावना रहेगा मौसम; 17 नवंबर तक बारिश का कोई खतरा नहीं
कुलगाम आतंकी हमला: पूर्व DGP विक्रम सिंह की सख्त चेतावनी, बोले- दोषियों को बख्शा न जाए
UPI पेमेंट पर बढ़ेगा बोझ: ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर अब देना होगा चार्ज
इंग्लैंड ए के खिलाफ इंडिया ए का बिगुल: अनुष्का शर्मा संभालेंगी कप्तानी, जानें पूरा शेड्यूल और टीम