पटना: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर छिड़ा विवाद अब राजनीतिक गलियारों में तूल पकड़ चुका है। बीजेपी ने इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सनातन विरोधी मानसिकता का आरोप बीजेपी प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ सपा नेताओं की टिप्पणियों पर गहरी नाराजगी जताई है। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह सपा के अपराधी प्रवृत्ति के लोग बागेश्वर बाबा पर हमला बोल रहे हैं, वह उनकी सनातन और हिंदू विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
सपा को राम मंदिर पर घेरा बीजेपी नेता ने समाजवादी पार्टी के इतिहास पर सवाल उठाते हुए तीखे तीर चलाए। उन्होंने कहा, जो लोग कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले हैं और जो आज तक राम मंदिर नहीं गए, उन्हें आत्मचिंतन की जरूरत है। सपा को सोचना चाहिए कि वे हिंदू धर्म के विरोध में किस निचले स्तर तक जा सकते हैं।
राहुल गांधी को बताया अबोध बालक पासवान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसदीय व्यवहार पर भी कड़े शब्दों में हमला किया। उन्होंने राहुल को अबोध बालक करार देते हुए कहा कि 2004 से संसद में होने के बावजूद उनका एक भी संबोधन ऐसा नहीं है जो लोगों के जेहन में दर्ज हो।
सदन की मर्यादा पर नसीहत बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी को सलाह दी कि वे सदन की गरिमा का ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, राममनोहर लोहिया और प्रमोद महाजन जैसे नेताओं के भाषण आज भी याद किए जाते हैं। पासवान का आरोप है कि राहुल गांधी ने संसद में कामकाज बाधित करने की परंपरा बना ली है और उन्हें अपने व्यवहार में गंभीरता और परिपक्वता लाने की सख्त जरूरत है।
*पटना, बिहार: बीजेपी प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा, जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी के अपराधी प्रवृत्ति के लोगों ने बागेश्वर बाबा पर एक आक्रमण छेड़ा है। ये उनकी सनातन विरोधी, हिंदू विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन है। कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले, अब तक भगवान राम के मंदिर में न… pic.twitter.com/vMEqAmQwin
— IANS Hindi (@IANSKhabar) November 6, 2026
अनंत सिंह का शादी वाला रुख: विधानसभा नोटिस पर बोले- पहले बेटी का ब्याह, फिर दूंगा जवाब
पुरानी दिल्ली को मिलेगी नई पहचान: दिल्ली गेट से कश्मीरी गेट तक बनेगा 3.3 किलोमीटर लंबा हेरिटेज कॉरिडोर
शारदा सिन्हा की पुण्यतिथि पर बच्चों के बीच बिखरीं खुशियां: लेट्स इंस्पायर बिहार ने बांटी शिक्षा और दीपावली की सौगात
अब 9वीं क्लास में पढ़ाएंगे पैसों का गणित : EMI और म्यूचुअल फंड जैसे वित्तीय पाठ अब स्कूली सिलेबस का हिस्सा
बिग बॉस 20: किचन बना जंग का अखाड़ा, माही विज और लव गिल के बीच छिड़ी कोल्ड वॉर
रामायण देख भावुक हुए अनुपम खेर, बोले- 100 साल में ऐसी फिल्म नहीं बनी
धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं: सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत, 17 घायल
राहुल गांधी के आवास पर दिवाली मिलन: चाय पर सियासी चर्चा या 2029 का एजेंडा?
गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते... प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली सरकार को लगाई फटकार
योग टीचर से अमेरिका की विधायक तक: बुलंदशहर की बेटी सबा हैदर ने रच दिया इतिहास