बेगूसराय: पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात लोकगायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा की पुण्यतिथि पर बेगूसराय में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के गार्गी अध्याय द्वारा पी एम श्री हाई स्कूल, बखड्डा (सनहा) में आयोजित इस कार्यक्रम ने जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।
150 बच्चों को मिला तोहफा जिला मुख्य समन्वयक बिंदु चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में लगभग 150 स्कूली बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। वहीं, दीपावली के उत्साह को देखते हुए बच्चों को मिठाई, बिस्किट, मोमबत्तियां और फुलझड़ियां दी गईं। उपहार पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी।
छठ की रंगोली से दी श्रद्धांजलि बच्चों ने अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम का प्रदर्शन करते हुए महापर्व छठ पर आधारित आकर्षक रंगोली बनाकर लोकगायिका शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बच्चों ने शारदा सिन्हा के सुपरहिट गीतों को गाकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भावविभोर कर दिया। आयोजकों का मानना है कि बच्चों को शिक्षा के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना ही इस आयोजन का मुख्य ध्येय है।
क्या है लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान? यह अभियान 22 मार्च 2021 को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव की परिकल्पना से शुरू हुआ था। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा, समता और उद्यमिता को आधार बनाकर बिहार के भविष्य को संवारना है। अभियान के तहत विशेष रूप से गार्गी अध्याय द्वारा बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
सफल आयोजन में इनकी रही भूमिका कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने में समन्वयक माधुरी, अंजना, खुशी भारद्वाज, विकास चन्द्र सत्यार्थी, संतोष कुमार, शिवानी कुमारी, अंजलि कुमारी, निक्की कुमारी, भवेश कुमार और संतोष मालाकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
*#बेगूसराय में #LetsInspireBihar के अंतर्गत #गार्गी_अध्याय की जिला मुख्य समन्वयक बिन्दु चौधरी जी के नेतृत्व में पद्म विभूषण स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पी एम श्री हाई स्कूल, बखड्डा, सनहा में आयोजित विशेष कार्यक्रम में अभियान के संदेशों को सभी के साथ साझा किया… pic.twitter.com/OHe8uLqe4n
— Vikas Vaibhav, IPS (@vikasvaibhavips) November 6, 2026
IPL 2027: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मेगा ट्रेड की तैयारी, बदल जाएगा टीमों का समीकरण
योग टीचर से अमेरिका की विधायक तक: बुलंदशहर की बेटी सबा हैदर ने रच दिया इतिहास
पीएम मोदी से मिले वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव, नन्ही रिद्धिमा संग दिखीं खास तस्वीरें
वोटर लिस्ट में धर्म का पता कैसे चला? अखिलेश यादव ने सीएम योगी के दावे पर खड़े किए बड़े सवाल
धनतेरस पर बर्निंग ट्रेन बनी कर्मभूमि एक्सप्रेस: 4 कोच जलकर हुए राख
जनता का नौकर हूं, अपॉइंटमेंट नहीं चाहिए : चीफ इंजीनियर के केबिन में घुसा शख्स, मजदूरों की खातिर भिड़ा
दिवाली और छठ पर घर जाना हुआ आसान: रेलवे ने चलाईं 22 स्पेशल ट्रेनें, चेक करें पूरी लिस्ट
खडगे जी, आईना देखिए : BJP की B टीम वाले बयान पर आप का करारा पलटवार
गोल्फ बनेगा आम युवाओं का खेल: IGPL की नई पहल पर IPS अतुल सिंह ने जताया भरोसा
कमल हासन की KH237 को मिला विवादित नाम, 22 साल बाद फिर लौटी संडियार