सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नागपुर के एक सामाजिक कार्यकर्ता और जन बदलाव पार्टी के संस्थापक यश गौरखेड़े, PWD के चीफ इंजीनियर संभाजी शिवाजी माने के साथ तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं।
क्या है मामला? विवाद की शुरुआत तब हुई जब गौरखेड़े मजदूरों के हक के लिए चीफ इंजीनियर से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे। वहां बैठक चल रही थी, जिसे देखते हुए गौरखेड़े बाहर इंतजार करने लगे। जब उन्होंने अंदर जाने की कोशिश की, तो उनसे अपॉइंटमेंट के बारे में पूछा गया।
इस पर गौरखेड़े भड़क गए। उन्होंने अधिकारी को खरी-खरी सुनाते हुए कहा, कैसा अपॉइंटमेंट? आप एक पब्लिक सर्वेंट (जनसेवक) हैं। मजदूरों के साथ गलत हुआ है, आपको उनकी बात सुननी ही होगी।
मजदूरों का वेतन बढ़ा तो छीनी नौकरी गौरखेड़े का आरोप है कि PWD के ठेकेदार द्वारा रखे गए मजदूरों को तय न्यूनतम वेतन से भी कम (8,000-9,000 रुपये) भुगतान किया जा रहा था। उनके हस्तक्षेप के बाद 17 मजदूरों का वेतन बढ़ाकर 12,000 रुपये किया गया, लेकिन आरोप है कि प्रतिशोध में उन 17 मजदूरों को काम से ही निकाल दिया गया।
अधिकारी ने दिया आश्वासन बहस के बाद गौरखेड़े ने स्पष्ट किया कि संबंधित अधिकारी कोई IAS नहीं, बल्कि PWD के चीफ इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि बाद में अधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि प्रभावित मजदूरों को काम पर वापस रखने के लिए प्रयास किए जाएंगे। गौरखेड़े का कहना है कि वे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक मजदूरों को उनका हक और बकाया वेतन नहीं मिल जाता।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस यह वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट दो गुटों में बंट गया है। जहां कई लोग गौरखेड़े के समर्थन में बोल रहे हैं और कह रहे हैं कि सरकारी अधिकारियों को जनता की शिकायतों को प्राथमिकता देनी चाहिए, वहीं कुछ लोग विरोध भी कर रहे हैं।
विरोध करने वालों का तर्क है कि जनसेवक होने का मतलब यह नहीं कि सम्मान के साथ बात न की जाए। एक यूजर ने पूछा, अगर वहां आपका कोई अपना बैठा होता, तो क्या तब भी आप ऐसे ही बदतमीजी से बात करते? फिलहाल चीफ इंजीनियर की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
*Yash Gaurkhede, a Nagpur-based social activist known as the face of the Cockroach Janata Party and the founder of the newly announced Bharatiya Janbadlaav Party, has alleged serious irregularities in wage payments to labourers working under a contractor engaged by the state Public Works Department (PWD). Gaurkhede claims that around 40 labourers were being paid just ₹8,000-₹9,000 per month, allegedly below prescribed wage norms. According to him, after he raised the issue, the salaries of 17 workers were increased to ₹12,000. However, he alleges that all 17 were subsequently removed from their jobs. The activist further claims he attempted to meet the PWD Chief Engineer of the Nagpur division to raise the matter but was denied entry due to an ongoing meeting. He says this led to a confrontation over the requirement of an appointment to meet a public official. According to Gaurkhede, the official later assured him that efforts would be made to reinstate the workers. Gaurkhede says he will continue to pursue the issue and plans to meet officials again to seek reinstatement of the labourers and payment of their pending dues. #Nagpur #YashGaurkhede #BharatiyaJanbadlaavParty #CockroachJanataParty #PWD
— NDTV (@ndtv) November 6, 2026
राइज एंड फॉल 2 के शहजाद पूनावाला बने अल्टीमेट रूलर , प्रियंका चाहर चौधरी को पछाड़कर जीती 35 लाख की ट्रॉफी
पीओके ही नहीं, अब चटगांव, नोआखली और सिलहट को भी वापस लेने का समय: निशिकांत दुबे
आधार नहीं अब वोटर कार्ड से मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ: राहुल गांधी ने इसे बताया गहरी साजिश
BSNL का बड़ा धमाका: एक बार रिचार्ज कराएं और पूरे साल की छुट्टी पाएं, मिल रहा है डेली 2GB डेटा
भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे वनडे में जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें लाइव
टेस्ट क्रिकेट को अलविदा: मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का ऐलान, सफेद जर्सी से टूटा लंबा नाता
हाईवे पर बिखरे बहन की शादी के कार्ड, राहगीरों की दरियादिली देख जीत लिया दिल
शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात से सियासी पारा गर्म: 10 नवंबर के बाद करेंगे बात
मौत को खुद दावत दी , लाइव आकर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
ये मेरा घर है : लालू यादव ने शहाबुद्दीन के घर पहुंचकर बदली सिवान की सियासी फिजा