बिग बॉस 20 के घर में इस समय माहौल बेहद तनावपूर्ण नजर आ रहा है। शो में आए दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, लेकिन लेटेस्ट प्रोमो ने घर की शांति को पूरी तरह खत्म कर दिया है। अब माही विज और लव गिल के बीच की तकरार एक बड़ी लड़ाई में बदल गई है।
किचन ड्यूटी पर हुआ घमासान विवाद की शुरुआत तब हुई जब अरिश्फा खान को शो की नई कैप्टन चुना गया। कैप्टन बनने के बाद अरिश्फा ने जब लव को किचन के काम को लेकर टोका, तो लव का पारा चढ़ गया। पूछताछ करने पर पता चला कि यह निर्देश माही विज ने दिया था। इसके बाद लव ने माही पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, जो लोग अभी-अभी किचन में आए हैं, वे मुझे ज्ञान न बांटें।
माही विज का पलटवार लव के तंज से माही विज भड़क गईं। माही ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि नए आने वालों की रिस्पेक्ट करना सीखो और उन्हें काम करने का मौका देना चाहिए। गुस्से में माही ने धमकी दी कि अगर लव का व्यवहार नहीं सुधरा, तो वह गैस बंद करके काम छोड़ देंगी। जवाब में लव ने भी तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि वह आगे से माही के साथ ऐसा ही व्यवहार करेंगी।
क्या घर का झगड़ा है असली वजह? इन दोनों के बीच इस दरार की जड़ हाल ही में आए कंटेस्टेंट्स के परिवार के मैसेज हैं। लव की मां ने अपने मैसेज में माही विज पर पीठ पीछे बुराई करने का आरोप लगाया था। हालांकि माही ने इसे लेकर लव से माफी मांगी थी, लेकिन लव ने उन्हें माफ करने से साफ इनकार कर दिया था।
सोशल मीडिया पर वायरल प्रोमो लव ने गुस्से में माही को पिंग पोंग तक कह दिया है। यह कैट फाइट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दर्शक इस बात पर बंटे हुए हैं कि आखिर गलती किसकी है। अब देखना यह है कि क्या सलमान खान के वीकेंड का वार तक यह मामला शांत होगा या घर की यह जंग और भी गंभीर रूप लेगी।
Tomorrow Promo: Love Gill calls Mahi Vij “PING PONG” as their kitchen clash turns into a BIG CAT FIGHT! 🐱 @HotstarReality pic.twitter.com/3B829IlHcv
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 5, 2026
मौत को खुद दावत दी , लाइव आकर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
नशे में लड़खड़ाई महिला, होटल की 7वीं मंजिल से गिरी; बॉयफ्रेंड देखता रह गया सन्न
नाव से हाथ बाहर निकाला तो शार्क ने दबोचा: पानी में खींच ले गई खूंखार शिकारी, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो
IND A vs NZ A: तीसरे टेस्ट में ध्रुव जुरेल की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया, जडेजा और बुमराह की वापसी तय!
दिवाली और छठ पर घर जाना हुआ आसान: रेलवे ने चलाईं 22 स्पेशल ट्रेनें, चेक करें पूरी लिस्ट
भारत में होगा महिला क्रिकेट का महाकुंभ: जानें कब और कहां खेली जाएगी पहली ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन 2 के विजेता, ₹35 लाख की इनामी राशि बाढ़ पीड़ितों को करेंगे दान
राष्ट्रपति पुलिस निशान से गौरवान्वित हुई उत्तराखंड पुलिस, 25 वर्षों की सेवा का मिला ऐतिहासिक सम्मान
नूडल्स के पैकेट में छिपाकर लाई गई 3.72 करोड़ की ड्रग्स, पुणे एयरपोर्ट पर यात्री गिरफ्तार
इरफान अंसारी और अखिलेश यादव पर बरसे सुब्रत पाठक, कहा- विपक्ष देश में फैलाना चाहता है अराजकता