लेसन के बीच में मस्ती वाला ब्रेक सोशल मीडिया पर पढ़ाई के तनाव से जुड़े वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट का मिजाज बदल दिया है। एक प्राइमरी स्कूल के टीचर ने अपनी क्लास का माहौल ऐसा बदला कि पूरा क्लासरूम एक डांस फ्लोर में तब्दील हो गया।
सरजी का जोश और बच्चों का स्वैग वायरल हो रहे 58 सेकेंड के इस वीडियो में एक टीचर को पूरे जोश में डांस करते हुए देखा जा सकता है। नीली शर्ट पहने टीचर को ऐसे चिल मोड में देखकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपने गुरुजी को जोश में देख बच्चे भी अपनी सीटों से उठ गए और कुछ नन्हे-मुन्ने छात्र तो डेस्क पर चढ़कर ही ठुमके लगाने लगे।
किताबों से परे खुशियों की सीख इस खूबसूरत वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा गया कि पढ़ाई के बीच बच्चों को ऐसा छोटा सा ब्रेक देना बेहद जरूरी है। इससे न केवल बच्चों का तनाव कम होता है, बल्कि वे तरोताजा भी महसूस करते हैं। यह वीडियो साबित करता है कि एक बेहतरीन शिक्षक वही है जो बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला सके।
सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स टीचर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, काश हमारे बचपन में भी ऐसे टीचर होते, तो स्कूल जाना कभी भारी न लगता। वहीं, कई अन्य लोगों ने कमेंट किया कि टीचर ने क्लासरूम को खुशियों का ठिकाना बना दिया है। बच्चों की यह मासूम हंसी और मस्ती का नजारा लोगों का दिल जीत रहा है।
लेखक: शेख इंजमाम उल हक
Such a wonderful video..!!
— Subhash Bagaria (@techsolutions92) November 3, 2026
Every child deserves such happiness and fun. A little break from studies keeps them refreshed and stress-free.
Hats off to the amazing teacher for spreading so much joy..!! ❤️ pic.twitter.com/k3sPsSMf2c
UGC के जातिगत भेदभाव नियमों पर फिर मंथन: केंद्र सरकार बनाएगी विशेष कमेटी
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध चुने गए सांसद
दिल्ली के चावड़ी बाजार में मातम: तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे से दबे कई लोग
दिल्ली से गुवाहाटी अब सिर्फ 8 घंटे का सफर: देश के सबसे लंबे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी
दिल्ली में जहरीली हवा का कहर: एम्स में मरीजों की भीड़, 6-7 नवंबर को और बिगड़ेगी स्थिति
मुंबई की शान बढ़ाएंगे जंगल के राजा : रानी बाग में जल्द गूंजेगी एशियाई शेरों की दहाड़
जेपी नड्डा के सामने ही फिसली सीएम मोहन यादव की जुबान, मुर्दाबाद बोलकर हुए वायरल; बॉडीगार्ड के रिएक्शन ने खींचा ध्यान
रामायण पार्ट 1: क्या बड़े पर्दे का यह महाकाव्य दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरा? जानें क्या कह रही है जनता
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब 4 नहीं 6 साल तक देश सेवा का मौका, CM साय ने PM मोदी का जताया आभार
CJP का जंतर-मंतर एट कोच्चि : दिल्ली के बाद अब सड़कों पर उतरेगा विरोध, SIR के खिलाफ बड़ा ऐलान