प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नॉर्थ कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। यह 1557 किलोमीटर लंबा बुलेट ट्रेन रूट दिल्ली को गुवाहाटी से जोड़ेगा। यह मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से तीन गुना बड़ा होगा और देश के पांच राज्यों से होकर गुजरेगा।
सफर का समय होगा बेहद कम वर्तमान में दिल्ली से गुवाहाटी की ट्रेन यात्रा में 25 से 40 घंटे का लंबा समय लगता है। बुलेट ट्रेन के आने से यह सफर घटकर 8 घंटे से भी कम रह जाएगा। दिल्ली से सिलीगुड़ी की दूरी महज 6 घंटे में तय की जा सकेगी।
प्रमुख स्टेशन और मार्ग यह कॉरिडोर सराय काले खां (दिल्ली) से शुरू होकर नोएडा, मथुरा, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी तक जाएगा। इसके बाद ट्रेन बक्सर, पटना, बेगूसराय, कटिहार और खगड़िया होते हुए सिलीगुड़ी पहुंचेगी और अंत में गुवाहाटी तक जाएगी।
तीन चरणों में होगा निर्माण रेल मंत्रालय और नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने इसे तीन फेज में बांटने की योजना बनाई है:
आर्थिक और सामरिक महत्व यह रूट उत्तर प्रदेश के औद्योगिक केंद्रों, बिहार के कृषि बेल्ट, बंगाल की चाय और पूर्वोत्तर के पर्यटन क्षेत्रों को सीधे दिल्ली से जोड़ेगा। इसके अलावा, यह सिलीगुड़ी के चिकन नेक कॉरिडोर से गुजरते हुए पूर्वोत्तर की सुरक्षा और कनेक्टिविटी के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।
किराया और सुविधा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया है कि बुलेट ट्रेन का किराया हवाई यात्रा से कम रखा जाएगा, ताकि सामान्य यात्री, युवा और व्यापारी इसका लाभ उठा सकें। फिलहाल, इस रूट की डीपीआर और हवाई सर्वेक्षण का काम तेजी से चल रहा है।
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद भारत के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क में एक नया अध्याय जुड़ेगा, जो न केवल समय की बचत करेगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की गति को भी रफ्तार देगा।
*My deepest gratitude to Hon ble PM Shri @narendramodi ji and to Shri @AshwiniVaishnaw ji for the decision to extend the Bullet Train North Corridor to Guwahati. After decades of neglect, the North East is now firmly on the fastlane of connectivity and progress!. https://t.co/QahqMnivoN
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) November 1, 2026
फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा: ब्राजील में एक साथ दिखाए गए 51 रेड कार्ड, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड
दिल्ली में जहरीली हवा का कहर: एम्स में मरीजों की भीड़, 6-7 नवंबर को और बिगड़ेगी स्थिति
गाजियाबाद में आज लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा: CM योगी की हुंकार, चप्पे-चप्पे पर 2 हजार जवानों का पहरा
आसमान में कैसे सजती है राम की नगरी? अयोध्या के ड्रोन शो का डिजिटल जादू
विराट कोहली का WWE अवतार , कीवी बल्लेबाजों को चिढ़ाते हुए वीडियो हुआ वायरल
बहस का शौक है तो संसद आइए , SIR मुद्दे पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दी खुली चुनौती
अब घर बैठे सुधारें PF खाते की गलतियां: EPFO की नई ऑनलाइन सुविधा से आसान हुआ काम
अग्निपथ योजना: क्या सब कुछ बदल गया? सेना के अधिकारियों ने दिए हर सवाल का जवाब
दिवाली से पहले दम घोंट रही दिल्ली की हवा; GRAP-II लागू, AQI 450 के पार
अरब से ज्यादा देसी हूं : भारतीय पत्नी से शादी पर अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का मजेदार खुलासा