हरियाणा के करनाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई बहस की चुनौती को स्वीकार करते हुए एक बड़ा दांव चला है।
संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी अक्सर पीएम मोदी को बहस के लिए ललकारते हैं। शाह ने दो टूक शब्दों में कहा, अगर आप वास्तव में चर्चा करना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री को पत्र लिखें। हम SIR (सॉफ्टवेयर/सिस्टम) के मुद्दे पर बहस के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार हैं।
हार का ठिकरा रेफरी पर फोड़ रहे राहुल शाह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए एक पुराने किस्से का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब हम स्कूल में कबड्डी खेलते थे, तो हारने वाली टीम अक्सर रेफरी को चीटर (धोखेबाज) घोषित कर देती थी ताकि अपनी हार को छिपा सके। गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भी यही कर रही है।
SIR के बहाने कांग्रेस पर जोरदार प्रहार गृह मंत्री ने राहुल गांधी के इन दावों को खारिज कर दिया कि चुनाव में धांधली हुई है। उन्होंने याद दिलाया कि 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों के अलावा हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस हर बार बुरी तरह हारी है। शाह ने पूछा, उन चुनावों में तो यह मुद्दा था ही नहीं, तब आप क्यों हारे?
घटता जनाधार और बढ़ता अहंकार शाह ने राहुल गांधी के सियासी रिकॉर्ड पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से राहुल गांधी कांग्रेस की कमान संभाले हुए हैं, पार्टी का जनाधार लगातार सिमट रहा है। 2007 में कांग्रेस के पास 1200 विधायक थे, जो राहुल के अध्यक्ष बनने और भारत जोड़ो यात्रा के बाद घटकर 600 के करीब रह गए हैं।
अराजकता फैलाने की संस्कृति अमित शाह ने कांग्रेस पर संसद को ठप करने और देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कार्यशैली ही यही है कि जब वे जनता के बीच अपना प्रदर्शन नहीं दिखा पाते, तो वे संस्थानों और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं।
*Rahul Baba, where was the SIR in 2014? You were wiped out even then.
— BJP (@BJP4India) November 5, 2026
Where was the SIR in 2019? You lost again. There was no SIR in 2024 either, yet you lost once more. No SIR in Haryana. No SIR in Maharashtra. You lost everywhere.
And now you claim that one crore votes have… pic.twitter.com/WsKy2sPxHP
विराट कोहली का 38वां जन्मदिन: कहीं GOAT तो कहीं ग्रैंडमास्टर , दिग्गजों ने लुटाया प्यार
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत का हॉकी तांडव , दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंदकर फाइनल में प्रवेश
बकरीद पर खुले में कुर्बानी का मुद्दा गर्माया, किरीट सोमैया ने BMC से की सख्त कार्रवाई की मांग
रामायण बनी भारतीय सिनेमा का नया गौरव, एटली ने नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की जमकर की तारीफ
युजवेंद्र चहल का नाम घसीटा गया विवाद में: क्या प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा देने वाला वीडियो सच है?
दिल्ली के चावड़ी बाजार में मातम: तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे से दबे कई लोग
कांकेर में तस्करों को छोड़ना पड़ा 1 करोड़ का काला सोना , 280 किलो गांजा बरामद
मुंबई की शान बढ़ाएंगे जंगल के राजा : रानी बाग में जल्द गूंजेगी एशियाई शेरों की दहाड़
चावड़ी बाजार हादसा: निर्माणाधीन इमारत ढही, दो की मौत; लापरवाही पर JE और AE सस्पेंड
उसने क्या गलत किया? : सिराज और कुलदीप को बाहर करने पर भड़के मुरली कार्तिक, टीम मैनेजमेंट से पूछा तीखा सवाल