चावड़ी बाजार हादसा: निर्माणाधीन इमारत ढही, दो की मौत; लापरवाही पर JE और AE सस्पेंड
News Image

दिल्ली: पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। शीश महल स्थित गली शाहतारा में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभरा कर गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

मौके पर पहुंचीं मुख्यमंत्री घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दोपहर में घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने पूरे इलाके का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम ने घटना पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

लापरवाही पर सख्त एक्शन मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने अपने संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही, इमारत के निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है।

सीएम की दो टूक: सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं मीडिया से बातचीत में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि लोग घर बनाते समय बचाव और सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज कर रहे हैं, जो खुद उनके और दूसरों के लिए घातक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी अधिकारी ऐसी लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

धमाके जैसी थी आवाज स्थानीय चश्मदीदों के अनुसार, घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। आसपास के लोगों ने बताया कि उन्होंने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी, जिससे वे सहम गए। उन्हें लगा कि उनका अपना घर गिर गया है, लेकिन बाहर आकर देखा तो पड़ोसी की निर्माणाधीन इमारत मलबे के ढेर में तब्दील हो चुकी थी। फिलहाल मलबा हटाने का काम जारी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब 4 नहीं 6 साल तक देश सेवा का मौका, CM साय ने PM मोदी का जताया आभार

Story 1

उसने क्या गलत किया? : सिराज और कुलदीप को बाहर करने पर भड़के मुरली कार्तिक, टीम मैनेजमेंट से पूछा तीखा सवाल

Story 1

हाथरस अग्निकांड: सोते हुए बुजुर्ग दंपती की जिंदा जलकर मौत, मातम में बदला मोहल्ला

Story 1

रामायण की ग्रैंड रिलीज: सितारों को आई पसंद, तो समीक्षकों ने निकाली कमियां

Story 1

क्या विरोध का अधिकार आजीविका से बड़ा है? CAIT का राहुल गांधी से तीखा सवाल

Story 1

राम-कृष्ण एक ही तत्व : धीरेंद्र शास्त्री के टेढ़े कन्हैया वाले बयान पर अनिरुद्धाचार्य ने दी सफाई

Story 1

नागपुर का वीडियो वायरल: आईएएस ऑफिसर को सरेआम कहा नौकर , अपॉइंटमेंट पर छिड़ी बहस

Story 1

PoK में कोहराम: रावलकोट में पाक सेना का क्रूर हमला, घरों पर बरसाए जा रहे ड्रोन और गोले

Story 1

अरब से ज्यादा देसी हूं : भारतीय पत्नी से शादी पर अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का मजेदार खुलासा

Story 1

12 घंटे की ड्यूटी, पैरों में सूजन और बैठने की मनाही: क्या सिक्योरिटी गार्ड्स इंसान नहीं हैं?