अमेरिका के नवनिर्वाचित सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी भारतीय मूल की पत्नी और ससुराल को लेकर बेहद मजाकिया टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 20 साल से दक्षिण भारतीय परिवार का हिस्सा रहने के बाद अब वह अरब से ज्यादा खुद को भारतीय महसूस करते हैं।
चाचा के सवाल का दिया करारा जवाब पॉडकास्ट के दौरान अल-सैयद ने मिस्र से आए अपने एक चाचा का किस्सा साझा किया। जब उन्होंने डॉ. सारा जुकाकू से शादी की थी, तो चाचा ने हैरानी जताते हुए पूछा था, मिस्र में 8 करोड़ लोग हैं और तुम्हें शादी करने के लिए भारतीय ही मिली? इस पर अल-सैयद ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया, चाचा, दुनिया में अरबों की जनसंख्या है, तो आंकड़ों के हिसाब से यह संभावना बहुत अधिक थी।
कौन हैं डॉ. सारा जुकाकू? अब्दुल अल-सैयद की पत्नी सारा एक प्रतिष्ठित मनोचिकित्सक हैं। उनका परिवार कर्नाटक के भटकल कस्बे से ताल्लुक रखता है। सारा के दादा, जुकाकू शम्सुद्दीन, मैसूर राज्य में उपमंत्री रहे थे और उन्हें भटकल का पहला वकील माना जाता है। उनके पिता डॉ. तैयब जुकाकू ने बेंगलुरु से मेडिकल की पढ़ाई की थी और बाद में अमेरिका में जाकर बस गए थे।
यूनिवर्सिटी से शुरू हुई प्रेम कहानी अल-सैयद और सारा की मुलाकात यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में हुई थी, जहां दोनों मुस्लिम स्टूडेंट्स एसोसिएशन का हिस्सा थे। मई 2006 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े की दो बेटियां हैं। सारा अक्सर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक चुनावी रैली के दौरान उन्होंने मंच से कहा था, अब्दुल को कोई नहीं बताता कि क्या करना है, सिवाय मेरे, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
राजनीतिक करियर में शानदार वापसी सीनेटर के रूप में अल-सैयद की जीत को उनके करियर की बड़ी वापसी माना जा रहा है। आठ साल पहले हुए मिशिगन गवर्नर चुनाव में हार झेलने के बाद, उन्होंने हालिया प्राइमरी चुनाव में दिग्गज उम्मीदवारों को पछाड़कर सबको हैरान कर दिया है। उनके प्रतिद्वंद्वी ने चुनाव प्रचार में करोड़ों डॉलर खर्च किए थे, लेकिन इसके बावजूद अल-सैयद की जीत उनकी लोकप्रियता को दर्शाती है।
“I’ve been married to a South Indian family for 20 years. I might be more Indian than Arab..Everybody likes desis more than Arabs,” jokes newly elected Senator Abdul El-Sayed on his Indian family pic.twitter.com/5oHXWCXyYM
— Shashank Mattoo (@MattooShashank) November 5, 2026
दिल्ली में दर्दनाक हादसा: चावड़ी बाजार में इमारत गिरने से 2 की मौत, CM रेखा गुप्ता ने इंजीनियरों को किया सस्पेंड
रामायण का नया विलेन: मेघनाद बनकर राघव जुयाल ने लूटी महफिल, पहली झलक में दिखा रौद्र अवतार
‘मुसलमान पढ़ना नहीं चाहते’ कहने वालों को ओवैसी का करारा जवाब, कहा- विलेन तो गरीबी है
CJP को अमेरिका-पाकिस्तान से मिल रही फंडिंग! केंद्रीय मंत्री के खुलासे से मचा सियासी बवाल
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली: AQI 482 के पार, दमघोंटू हवा से लोगों का बुरा हाल
सीवान में खौफनाक तेजाब कांड: दुकान में जिंदा जलाया युवक, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरा परिवार
शराब वाले विवाद पर गरमाई पंजाब की सियासत: राहुल गांधी के हमले पर AAP का तीखा पलटवार
राम-कृष्ण एक ही तत्व : धीरेंद्र शास्त्री के टेढ़े कन्हैया वाले बयान पर अनिरुद्धाचार्य ने दी सफाई
2027 की बिसात: लखनऊ को नीला करने की तैयारी में मायावती, 6 दिसंबर को शक्ति प्रदर्शन का ऐलान
दिल्ली में जहरीली हवा का कहर: एम्स में मरीजों की भीड़, 6-7 नवंबर को और बिगड़ेगी स्थिति