लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कमर कस ली है। गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में उन्होंने बड़ा दांव चलते हुए 6 दिसंबर का दिन तय किया है।
अंबेडकर स्थल पर होगा शक्ति प्रदर्शन डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि (महापरिनिर्वाण दिवस) के अवसर पर लखनऊ के अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। मायावती ने स्पष्ट किया है कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और पार्टी कार्यकर्ता पूरे लखनऊ शहर को भीड़ से भर देंगे।
वोट हमारा, राज भी हमारा का नारा बैठक के दौरान मायावती ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने हमेशा दलितों, पिछड़ों, गरीबों और अल्पसंख्यकों के हितों की अनदेखी की है। उन्होंने वोट हमारा, राज भी हमारा के मिशन को धार देने का आह्वान किया और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से मतदान कराने की पुरानी मांग को फिर दोहराया।
उम्मीदवार चयन में तेजी बसपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अब तक लगभग 100 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। मायावती ने नवंबर अंत तक शेष सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने के कड़े निर्देश दिए हैं। बैठक में प्रत्याशियों की सूची और आकाश आनंद के नेतृत्व में हो रही रैलियों के प्रदर्शन की समीक्षा भी की गई।
रणनीति और जिम्मेदारी का बंटवारा इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार, सतीश चंद्र मिश्रा समेत करीब 550 पदाधिकारी मौजूद रहे। मायावती ने सभी 75 जिलों के अध्यक्षों को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी सौंपी है कि वे 6 दिसंबर की रैली के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लखनऊ लाएं।
दिल्ली रवाना होंगी मायावती लखनऊ में बैठकों का दौर समाप्त करने के बाद मायावती का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। वहां उन्हें सरकार द्वारा आवंटित आवास का कब्जा लेना है और अपनी भतीजी की शादी के समारोह में भी शामिल होना है।
मायावती के इस आक्रामक रुख ने यूपी की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। अब देखना यह होगा कि 6 दिसंबर को बसपा का यह शक्ति प्रदर्शन चुनावी समीकरणों पर कितना असर डालता है।
*#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की। pic.twitter.com/nzF2ibb5oA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2026
बेगल शॉप में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, ग्राहक ने WWE स्टाइल में कुर्सी से किया मुकाबला
सत्ता में आते ही 24 घंटे में खत्म होगी अग्निवीर योजना , अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का केंद्र पर बड़ा हमला
सिनेमा जगत में रामायण का जलवा: रणबीर-यश की फिल्म देख भावुक हुए बादशाह, दिग्गजों ने की जमकर तारीफ
सीवान में खौफनाक तेजाब कांड: दुकान में जिंदा जलाया युवक, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरा परिवार
मैदान पर विराट का जॉन सीना अवतार: 38 की उम्र में भी बरकरार है उनका ये शरारती अंदाज
मिशिगन सीनेट में जीत के बाद वायरल हुआ अब्दुल अल-सैयद का दिल छू लेने वाला किस्सा, पत्नी के भारतीय कनेक्शन पर खूब हो रही चर्चा
रन नहीं, जज्बा है असली पहचान: विराट कोहली ने अपनी सबसे खास पारी का किया खुलासा
यूपी पुलिस की छुट्टियां रद्द: दिवाली-छठ पर 13 दिन का अनलॉक मोड, DGP का सख्त आदेश
125 से 140 की रफ्तार का गदर: मैनचेस्टर के विलेन अंशुल कंबोज ने ऑकलैंड में कैसे पलटी बाजी?
पाकिस्तान और अमेरिका से फंडिंग का आरोप: क्राइम ब्रांच की पूछताछ के बाद कॉकरोच पार्टी के नेताओं का पलटवार