मुंबई: मुंबईकरों के लिए एक बड़ी और सुखद खबर है। भायखला स्थित ऐतिहासिक वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान (रानी बाग) में जल्द ही पर्यटकों को एशियाई शेरों की दहाड़ सुनने को मिलेगी। लंबे समय से अटके इस प्रस्ताव पर अब प्रशासनिक स्तर पर तेजी से काम शुरू हो गया है।
गुजरात के साथ हुआ वन्यजीव आदान-प्रदान समझौता इस महत्वाकांक्षी एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत गुजरात के जूनागढ़ स्थित सक्करबाग प्राणि संग्रहालय से मुंबई को एशियाई शेरों के दो जोड़े (दो नर और दो मादा) सौंपे जाएंगे। बदले में, रानी बाग से तीन जोड़े दुर्लभ टफ्टेड कैपुचिन बंदर गुजरात भेजे जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश हाल ही में मुंबई की महापौर ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल से मुलाकात की थी। इस बैठक में वन्यजीवों के आदान-प्रदान पर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को एमओयू की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने और जरूरी मंजूरी देने के कड़े निर्देश दिए हैं।
बाड़ा तैयार, बस औपचारिकता बाकी रानी बाग प्रशासन ने शेरों के स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर ली है। केंद्रीय प्राणि संग्रहालय प्राधिकरण (CZA) के मानकों के अनुसार, शेरों के लिए अत्याधुनिक और सुरक्षित बाड़ा बनकर तैयार है। अब केवल दोनों राज्यों के बीच समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर और अंतिम प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार है।
जल्द ही सपनों की नगरी पहुंचेंगे शेर महापौर ने गुजरात के वन राज्यमंत्री प्रवीणकुमार माली से भी इस बाबत चर्चा की है, जिसके बाद वन विभाग ने प्रक्रिया को तेज कर दिया है। बीएमसी को जल्द ही औपचारिक मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद शेरों के मुंबई पहुंचने का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा।
गांधीनगर में मुंबई की महापौर श्रीमती रितु राजेश तावड़े जी से मुलाकात हुई। मुंबई के वीरमाता जीजाबाई भोसले बॉटनिकल उद्यान एवं चिड़ियाघर तथा जूनागढ़ के सक्करबाग जूलॉजिकल पार्क के मध्य वन्यजीवों के आपसी समन्वय एवं आदान-प्रदान से जुड़े विषयों पर उनके साथ सार्थक चर्चा हुई। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी विजन से विकसित गिफ्ट सिटी के दौरे से भी वह अत्यंत प्रभावित हुईं। @TawdeRitu
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) November 4, 2026
दिल्ली की सड़कों पर 20 साल बाद आजादी : जंतर-मंतर से हटाए गए बैरिकेड्स, यातायात हुआ बहाल
बागेश्वर बाबा पर घमासान: ओपी राजभर ने अखिलेश को दी चुनौती, तो अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता ने NDA को घेरा
विराट कोहली का 38वां जन्मदिन: कहीं GOAT तो कहीं ग्रैंडमास्टर , दिग्गजों ने लुटाया प्यार
UGC के जातिगत भेदभाव नियमों पर फिर मंथन: केंद्र सरकार बनाएगी विशेष कमेटी
पंजाब में पहली बार UZI गन का जखीरा बरामद, अमृतसर में नार्को-टेरर नेटवर्क का भंडाफोड़
चावड़ी बाजार हादसा: बिल्डिंग गिरने से 2 की मौत, ठेकेदार पर FIR और इंजीनियर निलंबित
जेल से बाहर निकलते ही गैंगस्टर बना हत्या का आरोपी, बोलेरो के बोनट पर सवार होकर किया शक्ति प्रदर्शन
चावड़ी बाजार हादसा: इमारत ढहने से दो की मौत, GRAP नियमों की अनदेखी पर उठे बड़े सवाल
रामायणम्: लक्ष्मण की नई पारी पर सुनील लहरी ने दिया बड़ा बयान, रवि दुबे के काम पर कही यह बात
गोकुल डेयरी में सरकारी दखल: सतेज पाटिल और प्रकाश आबिटकर के बीच सियासी घमासान