पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया है। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अधिकारियों पर गाज, ठेकेदार पर FIR घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत नगर निगम के सहायक अभियंता (AE) और कनिष्ठ अभियंता (JE) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
बिना नक्शे के चल रहा था अवैध निर्माण प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह इमारत बिना किसी स्वीकृत नक्शे के बनाई जा रही थी। आशंका है कि निर्माण के दौरान छत को सहारा देने वाले सपोर्ट सिस्टम को जल्दबाजी में हटाए जाने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।
हादसे के बाद राजनीति तेज इस घटना ने दिल्ली में चल रहे अवैध निर्माणों और सुरक्षा ऑडिट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर निशाना साधा है। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सुरक्षा ऑडिट के कागजी आदेशों के बावजूद भ्रष्टाचार के कारण दिल्ली में इमारतें गिर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि घूसखोरी का दायरा अब दमकल विभाग और रेवेन्यू विभाग (SDM) तक फैल चुका है।
राहत और बचाव कार्य गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे हुए इस हादसे के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मलबे को हटाकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। अब प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि अधिकारियों की नाक के नीचे बिना नक्शे के अवैध निर्माण कैसे जारी था।
#WATCH | Delhi: Chief Minister Rekha Gupta reaches the site where a portion of an under construction building collapsed in Delhi’s Chawri Bazaar area.
— ANI (@ANI) November 5, 2026
Two people have lost their lives in the incident. pic.twitter.com/cVIovxQ412
2027 की बिसात: लखनऊ को नीला करने की तैयारी में मायावती, 6 दिसंबर को शक्ति प्रदर्शन का ऐलान
दिल्ली की सड़कों पर 20 साल बाद आजादी : जंतर-मंतर से हटाए गए बैरिकेड्स, यातायात हुआ बहाल
रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर Flying Flea S6 का अनावरण, 2027 में मचाएगी धमाल
चावड़ी बाजार हादसा: 2 की मौत के बाद गरमाई सियासत, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों पर की कार्रवाई
वाराणसी: MSP पर धान बेचने का इंतजार खत्म, 39 केंद्रों पर खरीद शुरू; 48 घंटे में मिलेगा पैसा
प्यार की नगरी आगरा में इटली के जोड़े ने रचाई हिंदू शादी: सात फेरों के साथ बंधे बंधन में
वेलिंगटन में विराट-रोहित की अग्निपरीक्षा: जानिए हेनरी स्टेडियम में कैसा है दोनों का रिकॉर्ड
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत का हॉकी तांडव , दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंदकर फाइनल में प्रवेश
धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे रितेश पांडेय, बोले- अर्थ का अनर्थ न करें
सड़क किनारे गूंजी रूहानी आवाज: इंदौर के इस दृष्टिबाधित परिवार का हुनर देख भावुक हुए लोग