भारतीय क्रिकेट के किंग विराट कोहली गुरुवार को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर पूरी दुनिया से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। क्रिकेट के मैदान पर अपनी फिटनेस, जुनून और जीतने की जिद्द के लिए पहचाने जाने वाले कोहली ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय करियर के 19वें साल में कदम रखा है।
फिटनेस और जुनून के कायल हुए साथी खिलाड़ी विराट के पूर्व आरसीबी साथी दिनेश कार्तिक ने उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ की। कार्तिक ने कहा कि 38 साल की उम्र में भी कोहली के अंदर वैसी ही आग और जुनून है, जो उनके करियर की शुरुआत में था। वहीं, शिखर धवन ने कहा कि खेल के प्रति कोहली का प्यार और लगातार बेहतर करने की उनकी भूख लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है।
रैना और शमी ने दी खास बधाई सुरेश रैना ने कोहली को किंग बताते हुए उनके यादगार कवर ड्राइव और रन चेज को याद किया। रैना ने कहा कि विराट की लड़ने की ताकत ही उन्हें सबसे खास बनाती है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी इंस्टाग्राम के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
सहवाग ने माना GOAT , मुरली कार्तिक ने बताया ग्रैंडमास्टर पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने विराट को GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) करार दिया। सहवाग का मानना है कि कोहली का जीत के लिए आखिरी दम तक लड़ना उन्हें सबसे अलग बनाता है। वहीं, मुरली कार्तिक ने उनकी तुलना शतरंज के ग्रैंडमास्टर से की, क्योंकि कोहली रन चेज के दौरान हर गेंद को एक सोची-समझी चाल की तरह खेलते हैं।
दबाव में निखरता है कोहली का खेल मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले और मोहम्मद कैफ ने भी कोहली की तारीफों के पुल बांधे। भोगले ने उन्हें मुश्किल हालातों में चट्टान की तरह खड़े रहने वाला खिलाड़ी बताया। वहीं, कैफ का मानना है कि विराट अपने खेल के प्रति इतने जुनूनी हैं कि वह हर मैच के बाद अपनी कमियों पर काम करते हैं ताकि अगली चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें।
कोहली ने अपने जन्मदिन से ठीक पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 गेंदों में 74 रन बनाए थे। यह पारी साबित करती है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी किंग कोहली का बल्ला खामोश होने वाला नहीं है।
Happy Birthday, King Kohli! 👑❤️🏏
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) November 5, 2026
From breathtaking cover drives to unforgettable run chases, you’ve given cricket fans countless memories and emotions. Your passion, fighting spirit and hunger to win make you truly special.
For me, watching you bat is pure joy. Keep… pic.twitter.com/S3ZL0atZEP
दुश्मन का प्लान बी होगा फेल: भारत की प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, टॉमहॉक से भी ज्यादा घातक
बागेश्वर बाबा पर घमासान: ओपी राजभर ने अखिलेश को दी चुनौती, तो अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता ने NDA को घेरा
रामायण का धमाका: हनुमान के रूप में सनी देओल की पहली झलक ने इंटरनेट पर मचाई खलबली
संगरूर रैली: मंच से राहुल गांधी का भावुक आह्वान, पिता को पास बुलाकर सुनाई सिद्धू मूसेवाला की यादें
अरब से ज्यादा देसी हूं : भारतीय पत्नी से शादी पर अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का मजेदार खुलासा
दिल्ली से गुवाहाटी अब सिर्फ 8 घंटे का सफर: देश के सबसे लंबे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी
दिल्ली में जहरीली हवा का कहर: एम्स में मरीजों की भीड़, 6-7 नवंबर को और बिगड़ेगी स्थिति
हल्के होकर सेट पर आना : इंटिमेट सीन से पहले मेल एक्टर्स को दी जाती है ये अजीब सलाह, नायरा बनर्जी ने खोला राज
दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत का काल बना मलबा: 2 की मौत, मची अफरा-तफरी
UN में रूस ने भारत के खिलाफ वोट क्यों किया? पाकिस्तान के प्रस्ताव पर भारत का कड़ा रुख; जानें पूरी सच्चाई