गाजियाबाद: आज (गुरुवार) गाजियाबाद का राजनगर एक्सटेंशन भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का केंद्र बना हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। सीएम का काफिला सुबह करीब 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगा।
1400 मीटर की पदयात्रा यह पदयात्रा सृष्टि गोल चक्कर से शुरू होगी और लगभग 1400 मीटर का रास्ता तय करते हुए गोल्डन व्यू रिसॉर्ट पर समाप्त होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच शामिल होंगे।
सुरक्षा का अभेद्य घेरा मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में मुस्तैद किया गया है। एडिशनल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) राजकरन नैय्यर के अनुसार, डीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारी हर पॉइंट पर नजर रखेंगे।
सुरक्षा के लिहाज से पदयात्रा मार्ग की सोसायटियों की छतों पर भी हथियारबंद जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, पूरे इलाके को नो ड्रोन जोन घोषित कर दिया गया है। ड्रोन उड़ाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
ट्रैफिक डायवर्जन: घर से निकलने से पहले जानें रूट मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण आज सुबह 7 बजे से कार्यक्रम के समापन तक भारी और व्यावसायिक वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा:
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे प्रतिबंधित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें।
महिला मोर्चा की सक्रियता इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष सिद्धि प्रधान ने क्षेत्र की महिलाओं से बड़ी संख्या में भागीदारी करने की अपील की है, जिससे कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना है।
*🚨 यातायात डायवर्जन सूचना, गाजियाबाद
— Ghaziabad Traffic Police (@Gzbtrafficpol) November 4, 2026
दिनांक 05 नवंबर 2026 को राजनगर एक्सटेंशन में VIP कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रातः 07:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
इस दौरान निर्धारित मार्गों पर भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
🚦 कृपया… pic.twitter.com/UGhCGzcB73
वेलिंगटन में टीम इंडिया का दबदबा: क्या स्काई स्टेडियम में बढ़ेगी सीरीज में बढ़त?
किंग कोहली का 38वां जन्मदिन: मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक शुभकामनाओं की बरसात
पहली फ्लाइट पकड़ो और अमेरिका भाग जाओ : महुआ मोइत्रा की CEC ज्ञानेश कुमार को सीधी धमकी, दी जेल भेजने की चेतावनी
क्या मनीष कश्यप को मिल गई हमसफर ? अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर शेयर कर शुरू की चर्चा
विराट कोहली के जन्मदिन से पहले इयान स्मिथ का बड़ा खुलासा, टेस्ट संन्यास पर जताई गहरी निराशा
वाराणसी: MSP पर धान बेचने का इंतजार खत्म, 39 केंद्रों पर खरीद शुरू; 48 घंटे में मिलेगा पैसा
चावड़ी बाजार हादसा: लापरवाही पर MCD का कड़ा प्रहार, दो इंजीनियर सस्पेंड
चावड़ी बाजार हादसा: बिल्डिंग गिरने से 2 की मौत, ठेकेदार पर FIR और इंजीनियर निलंबित
नागपुर का वीडियो वायरल: आईएएस ऑफिसर को सरेआम कहा नौकर , अपॉइंटमेंट पर छिड़ी बहस
दिवाली पर क्रिकेट का डबल धमाका: दूसरे वनडे में विराट-रोहित के जलवे के लिए हो जाएं तैयार