मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया है। नामांकन वापसी की अंतिम समय सीमा खत्म होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर उमेश कुमार शर्मा ने आधिकारिक तौर पर उनके निर्वाचन की पुष्टि की।
प्रमाण-पत्र सौंपने के दौरान मौजूद रहे दिग्गज निर्वाचन की घोषणा के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी विधायकों के साथ पहुंचकर जीत का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी भी उपस्थिति रहे।
अन्य उम्मीदवारों के नामांकन क्यों हुए खारिज? इस उपचुनाव में हरदीप सिंह पुरी के मुकाबले दो अन्य प्रत्याशी भी मैदान में थे—कांग्रेस समर्थित निर्दलीय राजकुमार लोहानी और कांते सयन्ना। हालांकि, 3 नवंबर को जांच प्रक्रिया के दौरान दोनों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए।
कांते सयन्ना का नामांकन जरूरी प्रस्तावकों (नियम के अनुसार विधायकों का 10 प्रतिशत समर्थन) का अभाव होने के कारण खारिज हुआ। वहीं, राजकुमार लोहानी फॉर्म-26 का शपथपत्र समय सीमा के भीतर जमा करने में विफल रहे, जिसके चलते उनका नामांकन भी अमान्य कर दिया गया।
मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट यह राज्यसभा सीट केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। मुरुगन ने अक्टूबर 2026 में अपनी सदस्यता छोड़ दी थी, जबकि उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक का था। अब इस शेष अवधि के लिए हरदीप सिंह पुरी उच्च सदन में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई इस जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हरदीप सिंह पुरी को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा, सामने कोई अन्य प्रत्याशी न होने के कारण उनका स्वतः निर्वाचन हुआ है। दीपावली के पूर्व मिली यह विजय हम सभी के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुरी का लंबा प्रशासनिक अनुभव मध्य प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
राज्यसभा के लिए हुए उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @HardeepSPuri जी को प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 5, 2026
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। श्री पुरी जी के लंबे प्रशासनिक अनुभव… pic.twitter.com/vHJvNlvh9U
125 से 140 की रफ्तार का गदर: मैनचेस्टर के विलेन अंशुल कंबोज ने ऑकलैंड में कैसे पलटी बाजी?
कांकेर में तस्करों को छोड़ना पड़ा 1 करोड़ का काला सोना , 280 किलो गांजा बरामद
युजवेंद्र चहल का नाम घसीटा गया विवाद में: क्या प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा देने वाला वीडियो सच है?
चावड़ी बाजार हादसा: 2 की मौत के बाद गरमाई सियासत, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों पर की कार्रवाई
तुम्हारे वाले टेढ़े, हमारे वाले सीधे : धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान से मचा बवाल, क्या कथा बीच में छोड़कर भागे बाबा?
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का बादशाह भारत: फाइनल में जापान को रौंदकर छठी बार जमाया कब्जा
सड़क किनारे गूंजी रूहानी आवाज: इंदौर के इस दृष्टिबाधित परिवार का हुनर देख भावुक हुए लोग
करनाल में गरजे अमित शाह: राहुल गांधी को दी खुली चुनौती, बोले- संसद से सड़क तक होगा मुकाबला
बेंगलुरु में CEC ज्ञानेश कुमार का मॉक अरेस्ट : इंडिया गठबंधन का सड़क पर शक्ति प्रदर्शन
प्यार की नगरी आगरा में इटली के जोड़े ने रचाई हिंदू शादी: सात फेरों के साथ बंधे बंधन में