सुपरस्टार प्रभास आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर एक्टर के चाहने वालों ने न केवल भारत में बल्कि सात समंदर पार जापान तक में जश्न का माहौल बना दिया है। प्रभास के लिए फैंस की यह दीवानगी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
फौजी का फर्स्ट लुक बना फैंस का तोहफा जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए प्रभास की अपकमिंग फिल्म फौजी का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
जापान में दिखा खास जलवा प्रभास की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। जापान के फैंस ने बेहद खास अंदाज में अपने पसंदीदा स्टार को बधाई दी। ब्लैक और गोल्ड थीम में सजे जापानी फैंस ने केक काटकर और पोस्टर्स के साथ जश्न मनाया। उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए प्रभास को जापान आने का न्योता भी दिया है।
हैदराबाद में फैंस का मेंटल सेलिब्रेशन हैदराबाद में जुबली हिल्स स्थित प्रभास के घर के बाहर आधी रात से ही हजारों फैंस जमा हो गए। हाथों में बड़े-बड़े झंडे और पोस्टर्स लिए फैंस ने रात के 12 बजते ही जोरदार जश्न मनाया। वहीं, भीमावरम में फैंस ने बाइक के इंजन की आवाज और ब्लोटॉर्च के साथ अनोखे अंदाज में अपने रेबेल स्टार का जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
ग्लोबल स्टार का शानदार सफर साल 2002 में ईश्वर फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाले प्रभास आज एक ग्लोबल आइकन बन चुके हैं। बाहुबली सीरीज ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई। अब फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों फौजी , संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट और कल्कि 2898 एडी के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है।
పుట్టినరోజు శుభాకాంక్షలు ప్రభాస్ గారు 🎂🎉✨✨✨
— ノリ🐘నొరి🪓🦖 (@baahunoli) October 22, 2026
プラバースさんお誕生日おめでとうございます🥳
昨年は念願の来日、本当に感動しました!またいつでも日本へお越しください💕
新作が公開されたらインドへ観に行きたいです☺️✨#Prabhas#HappyBirthdayPRABHAS#JapanLovesPrabhas pic.twitter.com/c2rOb8dvVu
चूरू की चुनावी जंग: पूर्व मंत्री के बेटे और बहू एक साथ मैदान में, साख बचाने की चुनौती
अरुणाचल सीमा पर चीन से फिर टकराव, ITBP के DG के दावे पर मोदी सरकार घेरे में
ऐतिहासिक बस्तर दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू: मांझी-चालकियों के साथ साझा किया संवाद, मुरिया दरबार में हुई शामिल
अरुणाचल में फेस-ऑफ और लद्दाख पर तकरार: भारत-चीन सीमा पर फिर क्यों बढ़ी हलचल?
एशियन पैरा गेम्स: भारत ने रचा इतिहास, 100 मेडल का जादुई आंकड़ा पार
प्रभास का बर्थडे धमाका: फौजी का नया लुक और कल्कि 2 की पहली झलक से फैंस हुए गदगद
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर संग्राम: दिल्ली में प्रदर्शनकारियों का चुनाव आयोग तक मार्च, CEC के इस्तीफे की मांग
एसबीआई डेटा लीक: डार्क वेब पर मिले ग्राहकों के संवेदनशील रिकॉर्ड, बैंक ने किया अलर्ट
13 दिन बाद सुलझा सूरजपुर का सनसनीखेज डबल मर्डर: सहेली के पति ने ही लूटी मां-बेटे की जान
IPRD-2026: दिल्ली में जुटेगी दुनिया, हिंद-प्रशांत की सुरक्षा और तकनीक पर होगा मंथन