अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर एक बार फिर तनाव की खबरें सामने आई हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पुष्टि की है कि अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लगातार आमना-सामना हो रहा है।
क्या है तनातनी का कारण? ITBP के DG शत्रुजीत कपूर ने बताया कि अरुणाचल के कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। उन्होंने सीमा पर तैनात ITBP की नई शौर्य कमांडो बटालियन की सराहना करते हुए कहा कि इन जवानों ने चीनी सैनिकों के साथ हुए हालिया टकरावों में बेहद प्रभावी भूमिका निभाई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई के अंत से ऊपरी सुबनसिरी जिले के असाफिला और तक्षिंग क्षेत्र में गतिरोध जारी है। दावा किया जा रहा है कि चीनी सैनिकों ने LAC के करीब 6-7 किलोमीटर अंदर अपने टेंट गाड़ दिए हैं, जिसके बाद से दोनों देशों की सेनाओं के बीच गश्त के दौरान आमना-सामना हो गया था।
लगातार जारी है बातचीत तनाव के बीच दोनों देश कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर बातचीत कर रहे हैं। गौरतलब है कि 6 सितंबर को अरुणाचल सेक्टर में कोर कमांडर स्तर की पहली बैठक हुई थी। इससे पहले ऐसी बैठकें मुख्य रूप से लद्दाख सीमा तक ही सीमित रहती थीं। बावजूद इसके, जमीनी स्तर पर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।
जयराम रमेश का केंद्र पर तीखा हमला ITBP DG के इस बयान के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक तरफ अरुणाचल में चीनी घुसपैठ की खबरें हैं, तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री और उनकी सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।
जयराम रमेश ने चीन के प्रति सरकार की नीति को रियायत देने वाली करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ढुलमुल नीति के कारण ही चीन के हौसले बुलंद हैं, जो अरुणाचल के स्थानों के नाम बदलने और ब्रह्मपुत्र पर बांध बनाने जैसी हरकतें कर रहा है।
व्यापार घाटा और मेक इन इंडिया पर सवाल कांग्रेस नेता ने आर्थिक मोर्चे पर भी सरकार को घेरा है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा रिकॉर्ड 112 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार का मेक इन इंडिया अभियान अब इंपोर्ट फ्रॉम चाइना बन गया है।
उन्होंने गलवान घाटी के बाद प्रधानमंत्री के उस पुराने बयान की भी याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई हमारी सीमा में नहीं घुसा है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार की यह चुप्पी और चीन के साथ बढ़ता व्यापारिक असंतुलन देश की आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।
While the self-styled Vishwaguru’s calibrated concessions to China continue, the DG, ITBP, has lauded—and rightly so—its performance in recent face-offs with the PLA in Arunachal Pradesh, on which there has been a deafening silence from the PM and his establishment.
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) October 23, 2026
Corps… pic.twitter.com/AudzBX5QCU
100 बार शादी के लिए पूछा... : रश्मिका को लेकर विजय देवरकोंडा के बयान पर मचा बवाल, एक्टर को बताया रेड फ्लैग
भाई, हमारी चिंता छोड़ो, अपना टोकरा उठाओ और निकलो : PM मोदी पर पवन खेड़ा का तीखा प्रहार
उड़ता तीर रिव्यू: आयुष्मान खुराना का जासूसी कॉमेडी धमाका, दर्शकों को पसंद आए ट्विस्ट और टर्न्स
आजम-अखिलेश की मुलाकात: कोई सीट नहीं मांगी, यह रिश्ता दिल से जुड़ा है
अरुणाचल सीमा पर चीन से जारी है रार, ITBP चीफ के खुलासे से सियासी पारा गरम
किस्मत चमकी! दूसरे टी20 में डेब्यू कर सकते हैं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन हुए चोटिल
वाघा बॉर्डर पर उड़ता तीर का प्रमोशन: बीच में बजा आतिफ असलम का गाना, वीडियो वायरल
शिमला के संजौली में हाई वोल्टेज ड्रामा: पुलिस जवान से भिड़े युवक, पिस्तौल तानने के आरोपों से हड़कंप
दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट रद्द, आम आदमी पार्टी ने केंद्र पर साधा निशाना
दाऊद इब्राहिम को भारत आधारित बताने पर भड़का भारत, UN में पाकिस्तान की खोली पोल