फैन्स का फूटा गुस्सा विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म रणबाली की सफलता से ज्यादा अपने एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 9 में विजय ने अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना के साथ शिरकत की थी। इस दौरान शादी को लेकर दिए गए उनके बयान ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
क्या बोले विजय? शो के दौरान जब करण जौहर ने उनसे मैरिज प्रपोजल के बारे में सवाल किया, तो विजय ने खुलासा किया कि रश्मिका ने उनसे शादी करने के लिए करीब एक साल तक लगातार कोशिश की और उन्हें 100 बार प्रपोज किया। विजय का यह बयान लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और देखते ही देखते वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।
यूजर्स ने एक्टर को घेरा सोशल मीडिया पर यूजर्स विजय के इस रवैये की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, रश्मिका विजय से प्यार करती हैं, लेकिन विजय केवल खुद से प्यार करते हैं। कई लोगों ने एक्टर के इस बयान को अहंकारी बताया है। वहीं, कुछ यूजर्स ने विजय को रेड फ्लैग करार देते हुए कहा कि उन्हें अपनी पत्नी को इस तरह सार्वजनिक मंच पर मजाक का पात्र नहीं बनाना चाहिए था।
रश्मिका के लिए जताई चिंता सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि एक सफल और इंडिपेंडेंट महिला होने के बावजूद रश्मिका ने इस तरह का व्यवहार क्यों सहा। फैन्स का कहना है कि रश्मिका को अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट का ध्यान रखना चाहिए। लोगों का मानना है कि विजय ने इस बयान से रश्मिका को भरे मंच पर शर्मिंदा किया है।
वर्क फ्रंट पर क्या है स्थिति? विवादों के बावजूद रणबाली बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 6 दिनों में घरेलू स्तर पर 42 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड करीब 59 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भले ही व्यक्तिगत व्यवहार को लेकर विजय सवालों के घेरे में हैं, लेकिन पर्दे पर दर्शकों को उनकी और रश्मिका की केमिस्ट्री और परफॉर्मेंस काफी पसंद आ रही है।
Vijay Deverakonda is not hated enough, to be honest. He deserves more. What kind of attitude is this? There s a difference between being casually funny and publicly making your own wife the butt of a joke. Some things are better left unsaid. pic.twitter.com/P07mUZnVnR
— ɴᴏʟᴀɴ (@krrishnolan) October 21, 2026
इस शैतान को सजा मिलेगी : त्रिपुरा के युवक पर नस्ली टिप्पणी करने वाले इन्फ्लुएंसर पर भड़के किरेन रिजिजू
फ्रांस में प्रदर्शन पर सख्त प्रहार : मैक्रों के नए आदेश से छिड़ी बहस, जानिए भारत समेत अन्य देशों में क्या हैं नियम
AI का खतरनाक खेल: बेंगलुरु में विधानसभा को बम से उड़ाने का फर्जी वीडियो वायरल, बिहार का मजदूर गिरफ्तार
राज ठाकरे का बड़ा दांव: मोदी-अडानी पर विवादित डॉक्यूमेंट्री शेयर कर सरकार को दी चुनौती
माही विज ने क्यों ठुकराया जय भानुशाली का गुजारा भत्ता? जज के 4 बार पूछने पर भी नहीं मानीं एक्ट्रेस
चिंकी-चाइनीज बोलकर युवक को किया अपमानित, वीडियो वायरल होने पर किरेन रिजिजू हुए सख्त
पंजाब का झोटा हत्याकांड : CBI ने संभाली कमान, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए अहम सबूत
हैरी ब्रूक का ऐतिहासिक कारनामा: वनडे क्रिकेट में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
अंत बुराई का होगा : दशहरे पर फिसली रणबीर कपूर की जुबान, सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद मांगी माफी
तिरंगे की तस्वीर पर बवाल: रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद