शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली चौक पर 22 अक्टूबर की रात को कानून और व्यवस्था उस वक्त सवालों के घेरे में आ गई, जब पुलिस और दो युवकों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला? ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने एक कार को रोका, क्योंकि उसके डैशबोर्ड पर अनधिकृत फ्लैशर लाइट लगी थी। गाड़ी रुकते ही उसमें सवार युवक बाहर आए और पुलिसकर्मी से ही उनका नाम और पद पूछने लगे। देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया और युवकों ने पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
सरकारी काम में बाधा का केस पुलिस के अनुसार, युवकों ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि सरकारी ड्यूटी में बाधा भी डाली। यातायात बाधित होने के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए ढली के राहुल शर्मा और लोअर कलस्टन के अर्णव (23) के खिलाफ संजौली थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
पिस्तौल तानने का दावा, पुलिस ने नकारा विवाद के बीच आरोपियों ने यह गंभीर आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी ने उन पर पिस्तौल तानी थी। हालांकि, शिमला के एसपी गौरव सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि ये आरोप निराधार हैं और केवल कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए बचाव में लगाए गए हैं।
वायरल वीडियो से खुलासा घटना के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें पुलिसकर्मी और युवकों के बीच साफ तौर पर झड़प और बदसलूकी दिखाई दे रही है। वीडियो में सड़क के बीचों-बीच कार और पुलिस की गाड़ी भी दिख रही है, जिसके आसपास लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। फिलहाल, संजौली पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
*शिमला के संजौली में हंगामा.
— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) October 23, 2026
Full Story: https://t.co/HJLcOIb2ev#himachalpradesh #shimla pic.twitter.com/VNRTwHE3eA
अखाड़ा बना दिल्ली MCD: विकास निधि पर संग्राम, पार्षदों में मारपीट, फेंकी गईं फाइलें और टूटे माइक
रघुवर दास पर बरसे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भगवान राम और हनुमान के अपमान पर मांगी माफी
Bigg Boss 20 : आम्रपाली दुबे को माही विज ने कहा आलू की बोरी , भड़के दर्शक; बिग बॉस के घर में मचा बवाल
इंटरनेशनल बॉर्डर, LoC और LAC: तीनों सीमाएं हैं, फिर भी क्यों हैं अलग?
इडली के साथ ये क्या जुल्म है! बटर चिकन स्टफ्ड इडली पर मचा बवाल, लोग बोले- ये तो फूड क्राइम है
यूपी एमएलसी चुनाव 2026: सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत, भाजपा पर मतदान प्रभावित करने का आरोप
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन, टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव के संकेत
हाथ में पिस्टल, मुंह में सख्त तेवर: बांग्लादेशी मंत्री के ‘रेड’ वीडियो ने मचाया बवाल
फेल हो चुके प्रोडक्ट को बार-बार लॉन्च कर रही कांग्रेस: PM मोदी का तीखा प्रहार
एशियन पैरा गेम्स: भारत ने रचा इतिहास, 100 मेडल का जादुई आंकड़ा पार