प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए उसे फेल हो चुका प्रोडक्ट करार दिया है। पीएम ने सवाल किया कि आखिर कांग्रेस कब तक अपने इस विफल प्रोजेक्ट को लॉन्च करने के चक्कर में देश के हितों को दांव पर लगाती रहेगी।
विदेशों में भारत की छवि खराब करने का आरोप प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ नेता विदेश जाकर भारत को नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग दूसरे देशों से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की अपील कर रहे हैं। पीएम के अनुसार, जब पूरी दुनिया एक नई व्यवस्था की तलाश में है, तब भारत को एक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभरना चाहिए, लेकिन विपक्ष इसमें बाधा बन रहा है।
कांग्रेस बनी परजीवी , दिमागी नक्सलियों का कब्जा पीएम मोदी ने कांग्रेस को परजीवी (Parasite) बताते हुए कहा कि यह पार्टी किसी और को आगे नहीं बढ़ने देती। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि दिमागी नक्सलियों ने कांग्रेस की सोच को पूरी तरह से जकड़ लिया है, जिसके चलते पार्टी ने अपनी स्वतंत्र विचार क्षमता खो दी है। पीएम का दावा है कि जो लोग कभी जंगलों में तबाही मचाते थे, वे अब कांग्रेस की कमान संभाले हुए हैं।
युवा सांसदों के भविष्य के साथ खिलवाड़ संसद में विपक्ष के रवैये पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों में कई प्रतिभाशाली युवा सांसद हैं, जो सदन में सार्थक चर्चा करना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस संसद की कार्यवाही को जानबूझकर बाधित करती है, जिससे युवा नेताओं को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं मिलता।
पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति केवल एक व्यक्ति को सुर्खियों में रखने तक सिमट गई है। पार्टी की इस कार्यशैली से न केवल लोकतंत्र की गरिमा कम हो रही है, बल्कि विपक्ष के उभरते युवा चेहरों के साथ भी बड़ा अन्याय हो रहा है।
Congress has become a parasite that refuses to let anyone progress. The Dimagi Naxals have influenced the Congress party’s thinking to such an extent that it has lost its ability to think for itself.
— BJP (@BJP4India) October 22, 2026
Those who once wreaked havoc in the jungles have now entered the Congress party… pic.twitter.com/BXeGpJxSXC
बर्बाद करे अल्फाज मेरे... : रामायण इवेंट में जुबान फिसलने पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी
जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन: सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, कोर्ट ने दी यह सख्त हिदायत
टीवी चैनलों पर नकेल: आतंकी ऑपरेशन की लाइव कवरेज से लेकर AI तक, सरकार ने जारी की सख्त गाइडलाइंस
मुंगेर बना गैंगवार का अखाड़ा: सरेआम चली गोलियां, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
बीकानेर हाउस विवाद: क्या फोटोग्राफर रेहान वाड्रा से चूक हो गई या यह सियासत में वारिस का नया उदय है?
कानपुर में हैवानियत: कार की छत पर हाथ फंसाकर युवक को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, रोंगटे खड़े कर देगी यह घटना
दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा: योगी सरकार ने 3 भत्तों में किया इजाफा
12 हजार का लालच और बैग में पिस्तौल: टाइगर श्रॉफ पर हमले की इनसाइड स्टोरी
एशियन पैरा गेम्स में शर्मनाक घटना: भारतीय तैराक पर छेड़छाड़ का आरोप, जापान से किए गए डिपोर्ट
बागेश्वर धाम का नया अध्याय: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का आगाज और चौथी सनातन यात्रा का ऐलान