प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। हाल ही में एक निजी कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला, जिसके बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए जोरदार पलटवार किया है।
पीएम मोदी का कांग्रेस पर कटाक्ष पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी अपने नेता (राहुल गांधी) को बार-बार लॉन्च करने की नाकाम कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने परिवार को लगातार मिल रही हार के दाग से बचाने के लिए कांग्रेस देश की उपलब्धियों पर ही सवाल उठा रही है। पीएम ने दोटूक कहा, परिवार अब कांग्रेस पार्टी पर बोझ बन चुका है।
पवन खेड़ा का पलटवार: नाराज फूफा और नाकामी का टोकरा पीएम के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर बेहद आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने पीएम मोदी को नाराज फूफा करार देते हुए लिखा, देश की छाती पर मूँग दलने वाला आदमी हमें बोझ गिनाएगा? भाई, अब हमारी चिंता छोड़ो, अपनी नाकाबिलियत का टोकरा उठाओ और चलते बनो। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी जोड़ा कि देश पर बोझ मत बनिए।
रिजीम चेंज पर छिड़ी बहस देश की राजनीति में रिजीम चेंज (सत्ता परिवर्तन) को लेकर भी विवाद गरमाया हुआ है। जहां केंद्र सरकार इसे गलत बता रही है, वहीं पवन खेड़ा ने इसका अर्थ स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम ही सत्ता को चुनौती देना और चुनाव के जरिए व्यवस्था बदलना है।
विपक्ष का अधिकार है सत्ता बदलना पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में याद दिलाया कि लोकतंत्र में विपक्ष का मुख्य उद्देश्य ही सरकार को हराना होता है। उन्होंने 1977 का उदाहरण देते हुए कहा कि जब भी विपक्ष सड़क पर आता है या कोई आंदोलन करता है, तो उसका लक्ष्य रिजीम चेंज ही होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पिछले 100 सालों से संघ की विचारधारा के खिलाफ मजबूती से खड़ी है और यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
देश की छाती पर मूँग दलने वाला आदमी कांग्रेस को बोझ गिनाएगा?
— Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) October 22, 2026
भाई, हमारी चिंता छोड़ो। अपनी नाकाबिलियत का टोकरा उठाओ और चलते बनो।
देश पर बोझ मत बनो। pic.twitter.com/Iqbba446V7
BIRC 2026: अब क्वांटिटी नहीं क्वालिटी का दौर, चावल निर्यात के लिए चिराग पासवान का नया ब्लूप्रिंट
मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव: हार्दिक के खास कीरोन पोलार्ड बने टीम के नए हेड कोच
एमएलसी चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी, अखिलेश ने कहा- बीजेपी किसी की सगी नहीं
क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू का मौका? ईशान किशन की चोट ने खोला दरवाजा
15 साल की उम्र में इतिहास: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की सुस्त चाल: आयुष्मान की उड़ता तीर ने मारी बाजी, तो बाकी फिल्मों का हुआ बुरा हाल
जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर फिल्मी अंदाज में संदिग्ध को दबोचने वाले CISF जवान का हुआ सम्मान
जलवायु संकट: पीयूष गोयल ने यूरोप को आईना दिखाया, पूछा- ऐतिहासिक जिम्मेदारी किसकी?
बिग बॉस 20: रोहित शेट्टी के तेवर देख सहमे आसिफ और स्काउट, वीकेंड का वार में जमकर लगाई क्लास
अरुणाचल में चीन की घुसपैठ पर सरकार घिरी, खरगे बोले- PM मोदी को देनी होगी सफाई