सूरजपुर जिले में करीब दो सप्ताह पहले हुई शिक्षिका और उनके बेटे की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस दोहरे हत्याकांड का आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि मृतिका की सहेली का पति प्रवेश कुमार निकला है। पुलिस ने 13 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आर्थिक तंगी बनी हत्या की वजह पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के अनुसार, हरियाणा का रहने वाला आरोपी प्रवेश कुमार मोटर पार्ट्स का कारोबार करता था। व्यापार में हुए भारी नुकसान के कारण वह कंगाली से जूझ रहा था। उसे जानकारी मिली थी कि मृतिका शिक्षिका रजनी बरेठ ने हाल ही में 19 लाख रुपये का लोन लिया है। इसी राशि को हथियाने के लालच में उसने खौफनाक साजिश रची।
घर में गला घोंटा और जंगल में की बेटे की हत्या आरोपी प्रवेश ने रजनी के घर पहुंचकर विवाद के दौरान गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। इस दौरान शिक्षिका का बेटा सुजल राज घर पर मौजूद था। आरोपी को लगा कि सुजल गवाह बन सकता है, इसलिए वह उसे अपनी कार में बैठाकर महावीरपुर जंगल ले गया। वहां उसने सीमेंट के खंभे के टुकड़े से वार कर सुजल की भी निर्मम हत्या कर दी।
दो अलग-अलग स्थानों पर मिले थे शव 10 अक्टूबर को सुजल का शव महावीरपुर जंगल से बरामद हुआ था, जबकि अगले दिन रजनी बरेठ का शव उनके किराए के मकान के बाथरूम से मिला। मां-बेटे की मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया और मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।
ऐसे पकड़ा गया कातिल हत्यारे तक पहुँचने के लिए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। जांच टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे करीब 60 से 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कार के मूवमेंट और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस का शक प्रवेश कुमार पर गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
पुलिस ने बरामद किए अहम साक्ष्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार, हत्या के लिए प्रयुक्त सीमेंट का खंभा, स्टील की बोतल और आरोपी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि अदालत में आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सके।
*छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बहुचर्चित मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड के 13 दिन बाद पुलिस ने मां-बेटे की हत्या के आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। pic.twitter.com/9eC99jRtbK
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) October 23, 2026
IND vs NZ: टीम इंडिया को बड़ा झटका, दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन!
कोलकाता की एक रिक्शा राइड ने सिखाया खुशी का मतलब, वायरल वीडियो ने जीता इंटरनेट का दिल
हैरी ब्रूक का ऐतिहासिक कारनामा: वनडे क्रिकेट में जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत: श्रेयस अय्यर ने किसे दिया मैच विनर का खिताब?
तिब्बत में 7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: जमीन के 173 किमी नीचे हलचल से दहला इलाका
बस में सो रही नाबालिग से शर्मनाक हरकत: कंडक्टर की करतूत कैमरे में कैद, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तारी
अरुणाचल में तंबू गाड़कर बैठा चीन: LAC पर फिर गर्माया तनाव, भारतीय सेना ने संभाला मोर्चा
चीन का कुंग फू रोबोट: कार उठाना और जान बचाना हुआ आसान, देखें वायरल वीडियो
ईरान का मैक्रों पर बड़ा हमला: पुराना वादा भूल गए फ्रांस के राष्ट्रपति, अपना रुख साफ करें
कनॉट प्लेस में आज भारी ट्रैफिक जाम की चेतावनी: विरोध प्रदर्शन के कारण इन रास्तों से बचें