मार्शल आर्ट्स और फिटनेस के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता सामान्य इंसानों से परे है। अभिनेता के एक हालिया स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इवेंट में दिखाया अद्भुत कारनामा अपनी आने वाली हॉलीवुड डेब्यू फिल्म स्ट्रीट फाइटर के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विद्युत ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। अभिनेता ने स्टेज पर ही 15 मिनट तक अपनी सांसें रोककर ध्यान (मेडिटेशन) किया।
बिना पलक झपकाए किया मेडिटेशन इतना ही नहीं, विद्युत ने 20 मिनट तक बिना एक बार भी पलक झपकाए मेडिटेशन किया। इस दौरान उनकी आंखें पूरी तरह खुली थीं और उनसे आंसू भी निकल रहे थे। मानसिक एकाग्रता का स्तर इतना ऊंचा था कि शरीर में कंपन होने के बावजूद वह पूरी तरह स्थिर बने रहे।
हॉलीवुड फिल्म स्ट्रीट फाइटर को लेकर उत्साहित विद्युत जामवाल इस फिल्म में धलसिम का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनूंगा। यह रोल मुझे मेरे स्पोर्ट्स बैकग्राउंड की वजह से मिला। ऐसा लगता है कि पूरी जिंदगी जो मेहनत की, वो इसी फिल्म के लिए थी।
हॉलीवुड का अनुशासन देख हैरान हुए विद्युत हॉलीवुड और बॉलीवुड के काम करने के तरीके के अंतर पर अभिनेता ने कहा, मैंने वहां जैसा अनुशासन देखा, वैसा पहले कभी नहीं देखा। सेट पर 300 लोग एक साथ एक ही अनुशासन का पालन करते हैं। वहां सुपरस्टार्स के लिए भी समय की पाबंदी अनिवार्य है। वहां एक मिनट की देरी भी बर्दाश्त नहीं की जाती।
आपको बता दें कि स्ट्रीट फाइटर 16 अक्टूबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विद्युत के इस स्टंट ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
😳🔥 INSANE LEVELS OF FOCUS!
— Sagar Talkies (@SagarTalkies) October 5, 2026
𝐕𝐢𝐝𝐲𝐮𝐭 𝐉𝐚𝐦𝐦𝐰𝐚𝐥 meditated for 20 minutes without blinking — even as tears rolled down his eyes. ✨
Pure discipline. Unmatched concentration. 🔥👏 pic.twitter.com/9eWsvVzBlB
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का मार्च , जया बच्चन बोलीं- जब तक पैर साथ देंगे, लड़ती रहूंगी
पंजाब CM के कैंप ऑफिस पर CBI का धावा: OSD समेत 6 पर FIR, मची सियासी खलबली
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान जल्द, बुमराह-अय्यर की वापसी तय!
दिल्ली में सियासी घमासान: राहुल-प्रियंका हिरासत में, चुनाव आयोग के बाहर 8 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
20 रुपये के लिए वर्दी का रौब: ई-रिक्शा ड्राइवर पर भड़कीं महिला कांस्टेबल, वीडियो वायरल
दिल्ली में सियासी घमासान: 8 घंटे के धरने के बाद राहुल-प्रियंका हिरासत में
अब अस्पताल में मनमानी नहीं: 1 नवंबर से QR कोड बताएगा दवा की असली कीमत
बंगाल वोटर लिस्ट विवाद: कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, कहा- कठपुतली नचाने वाले भी बेनकाब होंगे
भारतीय वायुसेना के नए चीफ : कारगिल के रणबांकुरे आशुतोष दीक्षित संभालेंगे कमान
300 सांसद और पुलिस की घेराबंदी : चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी का सीधा सवाल