भारतीय वायुसेना को अपना नया प्रमुख मिल गया है। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अब देश की हवाई सीमाओं के संरक्षक होंगे। वे 31 अक्टूबर 2026 को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
कारगिल युद्ध के जांबाज एयर मार्शल दीक्षित को भारतीय वायुसेना का ऐस फाइटर पायलट माना जाता है। उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर और ऑपरेशन रक्षक में अपनी वीरता और सूझबूझ का परिचय दिया था। उनकी बहादुरी ने कई मौकों पर दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम किया।
40 साल का लंबा अनुभव 6 दिसंबर 1986 को फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुए दीक्षित के पास करीब 40 वर्षों का लंबा सैन्य अनुभव है। उन्होंने मिराज-2000, जगुआर, मिग के विभिन्न वर्जन और स्वदेशी तेजस जैसे लड़ाकू विमानों का सफलतापूर्वक संचालन किया है। उनके नाम 3,500 घंटे से अधिक की उड़ान का रिकॉर्ड है।
स्वदेशीकरण के कट्टर समर्थक एयर मार्शल दीक्षित का कार्यकाल आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई दिशा देने वाला होगा। वे स्वदेशी विमान विकास कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। मिग-27 और जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों के एवियोनिक्स अपग्रेडेशन में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है।
शिक्षा और सम्मान का सफर खड़कवासला के एनडीए (NDA) से निकले दीक्षित ने बांग्लादेश के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नई दिल्ली के नेशनल डिफेंस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM), वायु सेना मेडल (VM) और विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) से नवाजा जा चुका है।
अपनी रणनीतिक समझ और तकनीकी दक्षता के दम पर, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अब भारतीय वायुसेना की कमान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
The Government has appointed Air Marshal Ashutosh Dixit, PVSM, AVSM, VM, VSM, presently serving as Vice Chief of the Air Staff, as the 29th Chief of the Air Staff, in the rank of Air Chief Marshal, with effect from the afternoon of October 31, 2026. He will succeed Air Chief… pic.twitter.com/2l4LTpg5kA
— IANS (@ians_india) October 6, 2026
एआई का खतरनाक इस्तेमाल: दिल्ली पुलिस को बदनाम करने की साजिश, यूट्यूबर गिरफ्तार
PM किसान की 24वीं किस्त: कहीं आपकी लापरवाही से तो नहीं अटक जाएगा ₹2,000 का फायदा?
ज्ञानेश नहीं, गणेश जी आशीर्वाद दे रहे हैं : संबित पात्रा का विपक्ष पर करारा प्रहार
काला सागर में रूसी ड्रोन का कहर: भारतीय क्रू वाले जहाज पर ताबड़तोड़ हमला
दिल्ली में सियासी घमासान: 8 घंटे के धरने के बाद राहुल-प्रियंका हिरासत में
Honda Elevate Facelift: ADAS और 360-डिग्री कैमरे के साथ नई SUV लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
एक युग का अंत: अर्जेंटीना की जर्सी में आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे लियोनेल मेसी
भारतीय वायुसेना की कमान अब एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के हाथों में: 31 अक्टूबर को संभालेंगे नया पद
बेगानी शादी में मेरा क्या काम : INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से ओवैसी ने क्यों बनाई दूरी?
धरने पर राहुल गांधी का तीखा प्रहार: मुझे हटाना है तो हटा दो, पर लोकतंत्र का जवाब दो