भारतीय वायुसेना को जल्द ही अपने नए प्रमुख मिलने वाले हैं। केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का 29वां प्रमुख नियुक्त किया है। वह 31 अक्टूबर 2026 को वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह (AP Singh) की सेवानिवृत्ति के बाद कार्यभार संभालेंगे।
कौन हैं आशुतोष दीक्षित? एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित वर्तमान में भारतीय वायुसेना में वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 6 दिसंबर 1986 को वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन होने वाले दीक्षित के पास लगभग चार दशक का व्यापक अनुभव है। वह एक कुशल फाइटर पायलट के साथ-साथ एक अनुभवी एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं।
स्वदेशी रक्षा कार्यक्रम के विशेषज्ञ दीक्षित की पहचान देश के रणनीतिक रक्षा कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने वाले अधिकारियों के रूप में रही है। उन्होंने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने करियर के दौरान उन्होंने मिराज-2000, मिग विमानों के विभिन्न वर्जन, जगुआर, हॉक और तेजस जैसे आधुनिक विमानों को उड़ाया है। एयर मार्शल दीक्षित के नाम 3,500 से अधिक उड़ान घंटों का रिकॉर्ड है।
कई सैन्य अभियानों का हिस्सा रहे उनके ऑपरेशनल अनुभव में ऑपरेशन सफेद सागर , ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्वपूर्ण सैन्य मिशन शामिल हैं। वह मिराज-2000 स्क्वाड्रन की कमान संभालने से लेकर पश्चिमी और दक्षिणी सेक्टर के एयरबेसों का नेतृत्व करने तक, कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
अनुभव का लंबा सफर वायुसेना प्रमुख के पद तक पहुंचने से पहले वे सेंट्रल एयर कमांड के प्रमुख, चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ और डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। एयर हेडक्वार्टर में उन्होंने वायुसेना की रणनीतिक योजना, नीति निर्धारण और परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने में मुख्य भूमिका निभाई है।
अकादमिक और सैन्य उपलब्धियां नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के पूर्व छात्र रहे आशुतोष दीक्षित ने नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) से ग्रेजुएशन किया है। उनकी असाधारण सेवाओं के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (2026), अति विशिष्ट सेवा मेडल (2023), विशिष्ट सेवा मेडल (2011) और वायु सेना मेडल (2006) से सम्मानित किया गया है। 31 अक्टूबर को वे देश की वायु रक्षा कमान संभालते हुए भारतीय वायुसेना को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
The Government has appointed Air Marshal Ashutosh Dixit, PVSM, AVSM, VM, VSM, presently serving as Vice Chief of the Air Staff, as the 29th Chief of the Air Staff, in the rank of Air Chief Marshal, with effect from the afternoon of October 31, 2026.
— Ministry of Defence, Government of India (@SpokespersonMoD) October 6, 2026
He will succeed Air Chief… pic.twitter.com/YkNCoAsbYf
यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा के 8 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, सीएम योगी के आशीर्वाद से भरी हुंकार
वंदे भारत के बंद दरवाजे और RPF जवान की फुर्ती: क्या चूक भारी पड़ सकती थी?
भारतीय वायुसेना की कमान अब एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के हाथों में: 31 अक्टूबर को संभालेंगे नया पद
काला सागर में भारतीय सवार मालवाहक जहाज पर रूसी ड्रोन हमला, कप्तान की मौत
4 साल बाद हुई स्विंग के जादूगर की वापसी, न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान
वीरभद्र सिंह की अनदेखी पर भड़कीं प्रतिभा सिंह, सीएम सुक्खू पर साधा निशाना
अखिलेश का भाजपा पर तीखा प्रहार: समाजवादी पसीना बहाने से नहीं डरते, बैरिकेडिंग से घबराई है सरकार
दिल्ली कैपिटल्स में दादा का राज: सौरव गांगुली बने नए हेड कोच, टीम में बड़े बदलाव की तैयारी
ज्यादा कुरेदिए मत, वरना घर से निकलना मुश्किल होगा : ममता बनर्जी पर शुभेंदु अधिकारी का तीखा प्रहार
मुंबई में बनेगा देश का पहला जलवायु उत्कृष्टता केंद्र , AI से बदलेगी शहर की सूरत