न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की रोमांचक T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। चयनकर्ताओं ने इस बार अनुभवी खिलाड़ियों और युवा जोश का शानदार संतुलन बनाया है।
इस टीम की सबसे बड़ी चर्चा भुवनेश्वर कुमार की वापसी है। मेरठ के इस घातक गेंदबाज ने 4 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय T20I जर्सी में वापसी की है।
शानदार फॉर्म का मिला इनाम भुवनेश्वर ने आखिरी बार नवंबर 2022 में कीवी टीम के खिलाफ ही अपना पिछला T20I मैच खेला था। IPL 2026 में उनकी धारदार गेंदबाजी ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। वे इस सीजन में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिसके चलते उन्हें टीम में दोबारा जगह मिली है।
श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जबकि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। साथ ही, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दिया गया है।
स्पिन और पेस में बड़े बदलाव गेंदबाजी विभाग में कुछ बड़े फेरबदल हुए हैं। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।
तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर के साथ अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव की चौकड़ी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिए तैयार है।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए पूरी टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।
*🚨 Announcement 🚨#TeamIndia s T20I squad and India A squads for New Zealand tour announced 📝
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
Bhuvneshwar Kumar makes a comeback to the T20I side 🙌
More Details ▶️ https://t.co/oJ52QSH0DO#NZvIND pic.twitter.com/btbXlQ0nQD
क्या अविनाश और ईशा ने किया प्यार का ऐलान? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
मोदी-शाह, अपनी पुलिस को झंडे और डंडे का फर्क समझाओ : ECI मार्च पर प्रियंका गांधी का तीखा प्रहार
राज्यसभा चुनाव: BJP का शक्ति प्रदर्शन, अखिलेश यादव के दावों की निकली हवा!
फिजिक्स नोबेल 2026: फ्रांसिस हैल्जेन ने सुलझाया ब्रह्मांड के सबसे मायावी कण का रहस्य
बिहार का वाइट गोल्ड अब ग्रीस में: पूर्णिया के मखाने ने मारी अंतरराष्ट्रीय बाजार में एंट्री
हरमनप्रीत कौर के बाद कौन? भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान संभालने की रेस में ये 3 धुरंधर
रतन लोहिया मर्डर केस: एक साल बाद मास्टरमाइंड रणबीर लोहिया गिरफ्तार, 70 गोलियों से दहला था इलाका
आगरा: CEC ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास का गंगाजल से शुद्धीकरण, कांग्रेस ने कहा- सद्बुद्धि यज्ञ की है दरकार
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का महा-विरोध : आकाशवाणी भवन में हाई वोल्टेज ड्रामा, राहुल-प्रियंका हिरासत में
चुनाव आयोग का बड़ा खुलासा: राहुल गांधी के साथ 240 सांसदों की मुलाकात क्यों टल गई?