दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का इंडिया (INDIA) गठबंधन सड़क पर उतरा, लेकिन इस विरोध प्रदर्शन में हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। ओवैसी ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें इस प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है।
ओवैसी का सीधा जवाब मीडिया से बातचीत में ओवैसी ने बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, मैं वहां नहीं गया क्योंकि मैं उस गठबंधन (इंडिया ब्लॉक) का हिस्सा नहीं हूं। बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना वाली कहावत है, तो बेगानी शादी में मेरा क्या काम? किस्सा खत्म।
विपक्ष की क्या है मांग? मंगलवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, एसआईआर (SIR) रद्द करने और ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर मोर्चा खोला। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव सहित कई बड़े नेता इस मार्च में शामिल हुए।
राहुल गांधी का तीखा हमला प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया। आकाशवाणी भवन के पास रोके जाने पर राहुल ने सवाल किया, हमें क्यों रोका जा रहा है? हम ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ज्ञानेश, भाई आपका खेल अब खत्म, यह इस्तीफा देने का समय है।
अखिलेश यादव का स्टैंड सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस प्रदर्शन में जोर-शोर से हिस्सा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगा, बल्कि जनता के वोट के जरिए भाजपा और चुनाव आयोग के अधिकारियों को सत्ता से बाहर करेगा।
सड़क पर डटा विपक्ष चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाल रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने नीति आयोग के पास रोक दिया। इसके बाद, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत इंडिया गठबंधन के तमाम दिग्गज नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। दिल्ली की सियासत में इस प्रदर्शन ने एक बार फिर सरकार बनाम विपक्ष की लड़ाई को चरम पर पहुंचा दिया है।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: On INDIA bloc MPs protest march to ECI in Delhi, AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, I did not go there because I am not a part of that (alliance). Begani shaadi mein mera kya kaam? The process for the selection of Chief Election Commissioner,… pic.twitter.com/IAIveP7DiI
— ANI (@ANI) October 6, 2026
लोकतंत्र पर अदृश्य हमला : चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष के 300 सांसद
देवघर में फिल्मी अंदाज में एटीएम उखाड़ ले गए चोर, सीसीटीवी फुटेज देख उड़ जाएंगे होश
भारतीय महिला क्रिकेट में नए युग का आगाज: स्मृति मंधाना बनीं नई कप्तान
आगरा में बवाल: पुतला फूंकने को लेकर सपाई और पुलिस में भिड़ंत, महिला कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग का आरोप
लखनऊ में बाढ़ का स्थायी समाधान : 40 किमी लंबा ग्रीन तटबंध बनाएंगे सीएम योगी, पीड़ितों को मिलेगा पक्का घर
सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी और चुनाव आयोग का बचाव: क्या है फॉर्म-6 विवाद की असली जड़?
चुनाव आयोग से आर-पार: आकाशवाणी भवन पर डटे राहुल गांधी, बोले- 300 सांसदों को रोकना लोकतंत्र का अपमान
फ्रांसिस हैलजन को क्यों मिला फिजिक्स का नोबेल? ब्रह्मांड के घोस्ट पार्टिकल से खुलेगा अंतरिक्ष का रहस्य
सरपंच साहेब का तूफानी शतक: भारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा
भुवनेश्वर कुमार की धमाकेदार वापसी: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान