कानपुर में चोरी के शक में एक युवक को हिरासत में लिए जाने के बाद बवाल मच गया। मामला शहर की सिरकी मोहाल पुलिस चौकी का है, जहां सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में युवक को बर्बरता से पीटा गया है।
क्या है पूरा मामला? घूमनी बाजार निवासी राजेश अग्रवाल के घर चोरी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अमन अग्रवाल नाम के युवक को हिरासत में लिया था। विधायक का दावा है कि पुलिस ने पूछताछ के नाम पर युवक को पट्टे से बुरी तरह पीटा और उसे झूठे केस में फंसाने की साजिश रची।
सपा विधायक का पट्टातंत्र हमला विधायक अमिताभ बाजपेई अपने समर्थकों के साथ चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके साथ बार एसोसिएशन के वकील, व्यापारी और यहां तक कि भाजपा के पार्षद भी समर्थन में आ गए। विधायक ने हाथ में पट्टा लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह प्रजातंत्र नहीं, पट्टातंत्र है और पुलिस चौकी अब प्रताड़ना केंद्र बन चुकी है।
ACP से तीखी नोकझोंक धरने के दौरान मौके पर पहुंचे एसीपी कोतवाली अमित पांडेय और विधायक के बीच तीखी बहस हुई। जब एसीपी ने कहा कि संदिग्धों से इसी तरह पूछताछ की जाती है, तो भड़के विधायक ने कहा, ACP साहब, ज्ञान मत दीजिए, आपकी गश्त कमजोर है। पुलिस चोरों से मिली हुई है। आपने किस आधार पर युवक को रात भर पट्टे से मारा?
महिला थानेदार से भी हुई तनातनी इस दौरान फीलखाना थाने की प्रभारी रीना सिंह से भी विधायक की बहस हुई। विधायक ने तल्ख लहजे में कहा कि अगर इस कुर्सी पर कोई पुरुष बैठा होता तो उससे दो-दो हाथ कर लिए होते। विधायक ने पुलिस की मनमानी पर कड़ी नाराजगी जताई।
अंततः मिली राहत आठ घंटे चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस को झुकना पड़ा। पर्याप्त सबूत न होने की बात कहते हुए पुलिस ने अमन अग्रवाल को रिहा कर दिया। युवक की रिहाई के बाद ही विधायक ने अपना धरना समाप्त किया। वहीं, पुलिस ने मारपीट के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
*कानपुर में चोरी के शक में पकड़े गए युवक को छुड़ाने के लिए सपा विधायक अमिताभ बाजपेई 8 घंटे तक पुलिस चौकी में धरने पर बैठे रहे। पुलिस पर थर्ड डिग्री देने और फंसाने का आरोप लगाते हुए MLA की ACP से तीखी नोकझोंक भी हुई। वहीं, युवक के छूटने के बाद धरना खत्म हुआ। #amitabhbajpai #kanpur pic.twitter.com/0ZBDmAsaUN
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) September 15, 2026
₹3,300 करोड़ के मालिक, फिर भी हाथों में कटोरा: आखिर क्यों सड़क पर भीख मांगने उतरे भाजपा विधायक पराग शाह?
दिल्ली में अब हाई-टेक सार्वजनिक शौचालयों का दौर: 500 आधुनिक ब्लॉक्स के लिए ₹266 करोड़ मंजूर
EPFO की बड़ी सुविधा: अब WhatsApp पर मिलेगा PF बैलेंस और क्लेम स्टेटस का अपडेट
छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट : 18 सितंबर तक होगी भारी बारिश, इन जिलों में गरज-चमक का रहेगा जोर
शराब के नशे में थे, गलत इशारे कर रहे थे : गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर बाइक राइडर सिया की आपबीती
BRICS समिट: ध्रुवीकृत दुनिया में भारत की कन्वीनिंग पावर का डंका, जयशंकर ने बताई बड़ी कामयाबी
हिम्मत है तो संसद में लाएं UCC , उमर अब्दुल्ला ने केंद्र को दी सीधी चुनौती
UPI और RuPay से पेमेंट अब और भी आसान: 2,000 रुपये तक के ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क
2029 से पहले पूरे देश में लागू होगा UCC? अमित शाह के ऐलान से विपक्ष में मची खलबली
आसमान में अद्भुत जुगलबंदी: चांद के करीब चमका शुक्र, दिखा मनमोहक नजारा