रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से थमी बारिश का दौर फिर से लौटने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 18 सितंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
18 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 15 से 18 सितंबर के बीच प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। यह सिस्टम फिलहाल राज्य के कई हिस्सों में सक्रिय होने जा रहा है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इन जिलों में आज बरसेंगे बादल आज जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, रायगढ़, कांकेर, बिलासपुर, गरियाबंद, मुंगेली, सक्ती, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भारी बारिश की प्रबल संभावना है।
यहाँ मौसम रहेगा साफ वहीं, दूसरी ओर राज्य के कुछ जिलों में आज बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कोरबा, बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है।
MCB जिले में रिकॉर्ड तोड़ वर्षा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मानसून अब तक काफी मेहरबान रहा है। 1 जून से 14 सितंबर तक इस जिले में 1125.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक बारिश कोटाडोल तहसील (1501.6 मिमी) में हुई है, जबकि सबसे कम बारिश खड़गवां (839.4 मिमी) में दर्ज की गई है।
सावधानी बरतने की अपील मौसम विभाग ने भारी बारिश के दौरान खुले में न रहने और बिजली कड़कने के समय पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है। किसानों और आम नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया गया है क्योंकि अचानक होने वाली बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।
*दिनांक 14.09.2026 से 18.09.2026 तक जिलेवार मौसम की चेतावनी
— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) September 14, 2026
Districtwise Weather Warning for Chhattisgarh from 14.09.2026 to 18.09.2026#imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/CjGu3Yhxlg
UCC पर ओवैसी का तीखा हमला: बराबरी नहीं, मुसलमानों को निशाना बना रही बीजेपी
क्यों खेल रहे हैं उनके साथ? ट्रॉफी विवाद पर ओवैसी ने मोदी सरकार को घेरा
अमेरिका से लौटते ही बप्पा के दर पहुंचे गोविंदा, बेटी टीना के लिए मांगी खास दुआ
17 साल की नौकरी बची थी, फिर भी IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ी कुर्सी; जानिए क्या है उनका नया मिशन
गणपति उत्सव से नदारद क्यों रहे हीरो नंबर 1 ? सुनीता आहूजा ने खोल दिया राज़
15,000 करोड़ का किशाऊ डैम : 6 राज्यों के बीच सुलझा दशकों पुराना विवाद, जानिए क्या है केंद्र का मास्टर प्लान
मोहसिन नकवी की फजीहत: भारतीय टीम ने ठुकराई ट्रॉफी, तो मैदान से भागते हुए वीडियो हुआ वायरल
दिशा सालियान केस में सीबीआई की एंट्री: सुप्रिया सुले ने उठाए सवाल, ठाकरे परिवार समेत कई बड़े नाम घेरे में
मसूद अजहर पर पाकिस्तान का नया नाटक: क्या FATF के दबाव में रची गई 70 लाख के इनाम की साजिश?
Hyundai का नया धमाका: Creta और Venue के बीच आएगी Bayon , जानें क्या होगी इसकी खासियत