दिल्ली में नागरिकों और पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। रेखा गुप्ता सरकार ने राजधानी में 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक बनाने के लिए ₹266 करोड़ की राशि को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना का क्रियान्वयन दिल्ली सरकार का पर्यटन विभाग करेगा।
किन इलाकों को मिलेगी प्राथमिकता? इस परियोजना के पहले चरण में उन स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है जहाँ लोगों की आवाजाही सबसे अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 93 शौचालय ब्लॉक दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में बनेंगे। इसके बाद उत्तर-पश्चिम में 90, पश्चिम में 72 और दक्षिण दिल्ली में 51 ब्लॉक तैयार किए जाएंगे।
स्थानों के चयन में भी बारीकी बरती गई है। इनमें से 200 ब्लॉक मार्केट क्षेत्रों में, 97 हाईवे पर, 57 कमर्शियल और इंडस्ट्रियल एरिया में, 50 पर्यटन स्थलों के पास और 9 बड़े पार्कों के निकट बनाए जाएंगे। इसकी सफलता के बाद दूसरे चरण में 500 और शौचालयों के निर्माण की योजना है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस इन शौचालयों को आधुनिक जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग सेक्शन के अलावा, दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए रैंप और सुगम प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे।
महिलाओं की स्वच्छता का विशेष ख्याल रखते हुए प्रत्येक ब्लॉक में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और इस्तेमाल किए गए पैड्स के सुरक्षित निस्तारण के लिए इनसिनरेटर मशीनें लगाई जाएंगी। साथ ही, प्रत्येक ब्लॉक में एक केयरटेकर रूम भी होगा।
सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर ये शौचालय केवल बुनियादी सुविधा नहीं, बल्कि सुरक्षा और ऊर्जा दक्षता का भी संगम होंगे। हर ब्लॉक में सीसीटीवी कैमरे, मैकेनिकल वेंटिलेशन और सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे वे ऊर्जा-कुशल बन सकें।
इतना ही नहीं, हर शौचालय ब्लॉक के परिसर में एक छोटी दुकान का भी प्रावधान रखा गया है। यहाँ स्नैक्स, ठंडे पेय पदार्थ और दैनिक उपयोग की जरूरी चीजें मिल सकेंगी, जिससे शौचालयों का रखरखाव और देखरेख करने में आर्थिक मदद मिल सकेगी। इस परियोजना में भवन निर्माण के साथ-साथ बागवानी और फर्नीचर के काम को भी शामिल किया गया है।
Chief Minister Smt. Rekha Gupta today dedicated a newly constructed public toilet block at Labour Chowk in Singalpur village, Shalimar Bagh.
— CMO Delhi (@CMODelhi) September 14, 2026
Built for the needs of a modern metropolis, the facility includes dedicated amenities for Divyangjans, along with a caretaker arrangement… pic.twitter.com/A95N1j0reS
खतरों के खिलाड़ी 15: टास्क जीतने के बाद भी गौरव खन्ना ने छोड़ा शो, छलके आंसू
UPI पेमेंट को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: क्या अब हर लेनदेन पर देना होगा चार्ज?
रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड खतरे में: अभिषेक शर्मा ने पहले ओवर में लगाई छक्कों की हैट्रिक
15,000 करोड़ का किशाऊ डैम : 6 राज्यों के बीच सुलझा दशकों पुराना विवाद, जानिए क्या है केंद्र का मास्टर प्लान
बंगाल उपचुनाव: नंदीग्राम और रेजीनगर के लिए BJP ने फूंका चुनावी बिगुल, हासिरानी रथ और शाखारव सरकार पर जताया भरोसा
एंटीलिया में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे: सचिन और सूर्यकुमार यादव ने परिवार संग किए दर्शन
17 साल की नौकरी बची थी, फिर भी IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ी कुर्सी; जानिए क्या है उनका नया मिशन
यूपी में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट: 14-15 सितंबर को रहें सावधान, 16 से मिलेगी राहत
गणपति बप्पा के रंग में रंगे पीएम मोदी, पीयूष गोयल के घर जाकर की विशेष पूजा
साल 2026 होगा ‘रामायण’ के नाम: सिनेमाघरों में दस्तक देंगी एक साथ तीन बड़ी फिल्में