टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। लखनऊ के आशियाना थाने में कैफ के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है। एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
क्या है पूरा मामला? शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, उनकी मुलाकात 2020 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए कैफ से हुई थी। महिला तलाकशुदा है और उसका एक बेटा भी है। पीड़िता का आरोप है कि कैफ ने उसके अतीत को जानने के बावजूद शादी का वादा किया और करीब 6 साल तक उसे धोखे में रखा।
कोलकाता के होटल में दुष्कर्म का आरोप FIR में महिला ने बताया कि कैफ ने दिसंबर 2023 में कोलकाता के एक होटल में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी अलग-अलग शहरों में शारीरिक संबंध बनाए गए। पीड़िता का कहना है कि कैफ ने बार-बार शादी की तारीख टालकर उसे प्रताड़ित किया।
नौकरी छोड़ने का बनाया दबाव महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि कैफ को उसकी नौकरी पसंद नहीं थी। पीड़िता दिल्ली की एक एयरलाइंस कंपनी में केबिन क्रू के पद पर कार्यरत थी। आरोप है कि कैफ ने दबाव डालकर महिला को उसकी नौकरी छुड़वा दी, जिससे वह आर्थिक रूप से भी प्रभावित हुई।
भाई हसीब पर धमकाने का आरोप मामला तब और बिगड़ा जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया। पीड़िता के मुताबिक, कैफ ने अपने भाई हसीब को इस बीच में शामिल किया। हसीब ने फोन कर महिला को अमरोहा स्थित अपने घर बुलाया, जहां महिला को कैफ की मां और भाई हसीब के सामने धमकाया गया।
पुलिस की कार्रवाई पीड़िता की शिकायत के आधार पर लखनऊ पुलिस ने मोहम्मद कैफ के खिलाफ दुष्कर्म (Rape) और हसीब के खिलाफ धमकी देने (Criminal Intimidation) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मोहम्मद कैफ खुद भी एक क्रिकेटर हैं और बंगाल की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। फिलहाल आरोपी पक्ष की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
*Lucknow: An FIR has been registered against Mohammad Kaif, brother of cricketer Mohammad Shami, at the Aashiana police station in Lucknow. A divorced woman has alleged that Kaif established a physical relationship with her on the promise of marriage, following which she even quit… pic.twitter.com/jhhqFCpoog
— IANS (@ians_india) September 14, 2026
सहरसा पत्रकार मारपीट मामला: मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थमा प्रदर्शन, डॉक्टर पर कार्रवाई की उम्मीद
लंदन की टेम्स नदी पर गूंजे वैदिक मंत्र, पहली बार हुआ गंगा आरती का दिव्य आयोजन
BRICS डिनर और थाली की जंग: क्या वाकई मांसाहार भारत का असली खाना नहीं?
लोकल ट्रेन के गायक का सपना हुआ साकार: जुबिन नौटियाल के साथ सुर मिलाते दिखे सुनील लोधी
हूतियों का बदला रूप: चप्पल से AI मिसाइल तक का खौफनाक सफर
2029 से पहले देशभर में लागू होगा UCC: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 21 राज्यों पर है फोकस
हवा में लहराया विमान, 3 बार लैंडिंग की कोशिश और फिर... ट्यूनीशिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर
फुटबॉल मैदान में गजराज की एंट्री, बच्चों की गेंद के साथ जमकर की मस्ती: देखें वीडियो
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत की रणनीतिक जीत, ग्लोबल साउथ का नया नेतृत्व
ब्रिक्स समिट में छाईं नाइजीरिया की विदेश मंत्री: मोनालिसा जैसी मुस्कान और ग्रेस ने लूटी महफिल