असम के गोलाघाट जिले से एक बेहद दिलचस्प और अनोखा वीडियो सामने आया है। यहां नुमालीगढ़ स्थित बोगीधला खेल मैदान में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल से भटककर एक जंगली हाथी सीधे फुटबॉल के मैदान में आ धमका।
बच्चों ने छोड़ा खेल, हाथी बना फुटबॉलर मैदान में कुछ बच्चे फुटबॉल का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक एक जंगली हाथी को वहां दाखिल होते देख सभी खिलाड़ी डर कर तुरंत सुरक्षित दूरी पर चले गए। हाथी ने इंसानों को तो नजरअंदाज किया, लेकिन उसकी नजर वहां पड़ी फुटबॉल पर टिक गई।
हाथी ने किसी मंझे हुए खिलाड़ी की तरह अपनी सूंड और पैरों का इस्तेमाल कर गेंद को आगे बढ़ाना शुरू किया। वह देर तक मैदान में गेंद के पीछे दौड़ता और उसे किक मारता रहा। इस क्यूट मोमेंट को वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नुमालीगढ़ में हाथियों का आना-जाना बना चर्चा का विषय नुमालीगढ़ का यह इलाका इन दिनों हाथियों की गतिविधियों को लेकर चर्चा में है। इसी मैदान के पास कुछ दिन पहले एक और हाथी से जुड़ा मामला सामने आया था, जो दिल दहलाने वाला था।
शुक्रवार को एक जंगली हाथी के गले में ट्रैक्टर का टायर फंस गया था, जिससे वह बेहद परेशान था और रिहायशी इलाकों में भटक रहा था। उस स्थिति में हाथी की जान खतरे में थी।
वन विभाग ने बचाई जान तायर में फंसे हाथी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई। ड्रोन की मदद से हाथी की लोकेशन ट्रेस की गई और कड़ी मशक्कत के बाद वन अधिकारियों ने उसके गले से टायर हटाकर उसे राहत पहुंचाई। हाथी सुरक्षित अपने झुंड में वापस लौट गया।
फिलहाल, फुटबॉल खेल रहे इस गजराज का वीडियो लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला रहा है, लेकिन वन्यजीवों का इंसानी बस्तियों के इतने करीब आना वन विभाग के लिए चिंता का विषय भी बना हुआ है।
ఫుట్బాల్తో ఆడుకున్న ఏనుగు
— ముచ్చట్లు | Stories • Voices • Views (@muchatlu_) September 13, 2026
🔹 అడవిలో బోర్ కొట్టిందేమో ఓ గజరాజు పిల్లలు ఆడుకునే మైదానానికి వచ్చింది.
🔹 అక్కడ ఉన్న ఫుట్బాల్తో తొండంతో విసురుతూ, కాలితో తన్నుతూ కాసేపు ఆడుకుంది.
🔹 ఈ ఘటన అస్సాంలోని నుమాలిగఢ్ బఘిదలా టీ ఎస్టేట్లో జరిగింది.#Elephant #Football #Assam pic.twitter.com/uPJPTIPr4r
# महिला एशिया कप 2026: भारत का दबदबा, श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर आठवीं बार बनी चैंपियन
क्या बिखर जाएगा यूनाइटेड किंगडम? स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड की आजादी का बिगुल
महिला क्रिकेट में भारत का राज: आठवीं बार एशिया की सुपरवुमन बनीं भारतीय बेटियां
गणेश चतुर्थी 2026: देशभर में बप्पा का भव्य स्वागत, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
सहरसा पत्रकार मारपीट मामला: डॉक्टर एसके आजाद का अजीबोगरीब बयान, फ्लो-फ्लो में हो गया
UCC पर आर-पार: अमित शाह के वादे पर गरमाई सियासत, सलमान खुर्शीद बोले- संविधान ही सर्वोपरि
सरेआम बेइज्जती के बाद भी मोहसिन नकवी की तारीफ में जुटे पाकिस्तानी फैंस, वायरल वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे
गणेश चतुर्थी: महाकाल मंदिर में गणपति रूप में सजे भगवान महाकाल, भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि
प्रिंटिंग मिस्टेक की भेंट चढ़ी शुरुआत, आधे घंटे देरी से शुरू हुआ भारत-अफगानिस्तान टी-20
मौसम का हाइअलर्ट : यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में आंधी-तूफान का कहर, 65 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं