लंदन में काशी जैसा अहसास काशी के अस्सी घाट और हरिद्वार की हर की पौड़ी पर होने वाली दिव्य गंगा आरती अब सात समंदर पार लंदन पहुंच गई है। टेम्स नदी के किनारे पहली बार आयोजित इस महाआरती ने वहां मौजूद हजारों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पीतल के विशाल दीपदानों से निकली रोशनी में लंदन का तट पूरी तरह से भारतीय आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखा।
चिन्मय मिशन के 75 वर्षों का उत्सव यह ऐतिहासिक आयोजन चिन्मय मिशन यूके की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया। मिशन ने इसे टोटली टेम्स के सालाना उत्सव के साथ जोड़ा। टेम्स तट पर गंगा आरती: प्रकाश उत्सव नाम से हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति के उस दर्शन को दुनिया के सामने रखना था, जहां नदियों को केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि जीवनदायिनी शक्ति माना जाता है।
क्या बोलीं ब्रह्मचारिणी श्रीप्रिया चैतन्य? आयोजन से जुड़ीं ब्रह्मचारिणी श्रीप्रिया चैतन्य ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि ज्ञान का प्रवाह है। उन्होंने कहा, टेम्स के तट पर यह आरती कृतज्ञता, आशा और एकता का संदेश देती है। हमारे संस्थापक स्वामी चिन्मयानंद ने वेदांत के ज्ञान को हिमालय से जन-जन तक पहुंचाया, यह आयोजन उसी सेवा और प्रेरणा की धारा है।
पर्यावरण और परंपरा का अनूठा संगम इस आयोजन में परंपरा के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा गया। अनुष्ठान के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि किसी भी तरह की पूजन सामग्री टेम्स नदी में प्रवाहित न हो। पूरा कार्यक्रम बड़े ही व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ, जिसने पश्चिमी दुनिया को हिंदू धर्म की प्रकृति के प्रति आस्था और सम्मान से रूबरू कराया।
टोटली टेम्स उत्सव का महत्व बता दें कि टोटली टेम्स 1997 से चल रहा एक वार्षिक उत्सव है, जो कला, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के जरिए टेम्स नदी की विरासत को दुनिया के सामने लाता है। इस साल गंगा आरती के शामिल होने से इस उत्सव की दिव्यता कई गुना बढ़ गई है। यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि भारतीय संस्कृति की जड़ें अब भौगोलिक सीमाओं से परे वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं।
*VIDEO | London: Ganga Aarti held on the Thames river for the first time.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 14, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/kFheqe98gw pic.twitter.com/07RAcK7hyV
ब्रिक्स में ईरान-UAE की बढ़ी दोस्ती, ट्रंप को लगी मिर्ची; बोले- ईरान डील के लिए बेताब
गणेश चतुर्थी: महाकाल मंदिर में गणपति रूप में सजे भगवान महाकाल, भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि
सुपरपावर सेल्फी : पुतिन की AI फोटो ने मचाया हड़कंप, क्या यह अमेरिका के लिए है बड़ा संदेश?
जीत के बावजूद खतरों के खिलाड़ी 15 से गौरव खन्ना का एग्जिट, रोहित शेट्टी के पैर छूकर छलके आंसू
सऊदी अरब में ड्रोन हमले से दहला तेल बाजार: क्या खत्म होने वाला है दुनिया का तेल भंडार?
मदरसों पर सख्त हुआ प्रशासन, दिलीप घोष बोले- आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह बन चुके हैं ये संस्थान
यूएस ओपन जीत के बाद ज्वेरेव के मजाक ने पकड़ा तूल, वायरल वीडियो से शुरू हुई फ्लर्टिंग की चर्चा
शेर-ए-पंजाब T20: अभिषेक शर्मा की टीम बनी चैंपियन, युवराज सिंह ने सिक्सर किंग को दिया खास इनाम
एशिया कप में बेटियों का गोल्डन दबदबा: ट्रॉफी सेरेमनी में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा, सियासी गलियारों में मची हलचल
यूपी में ‘गुड गवर्नेंस’ पर CM योगी का जोर: 16 करोड़ लोगों को मिल रहा राशन, भ्रष्टाचार पर लगा लगाम