कर्नाटक की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हरिहर से भाजपा विधायक बीपी हरीश के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए सुने जा सकते हैं।
क्या है पूरा मामला? विवाद की शुरुआत तब हुई जब हरिहर क्षेत्र के किसान भद्रा जलाशय से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की मांग लेकर जिला प्रभारी मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन के पास पहुंचे। किसानों ने मंत्री को बताया कि उन्हें इस मुद्दे पर भाजपा विधायक बीपी हरीश ने सलाह दी है। किसानों का कहना था कि क्षेत्र में पीने के पानी और मवेशियों के लिए भारी किल्लत है।
विधायक का नाम सुनते ही भड़के मंत्री जैसे ही किसानों ने भाजपा विधायक बीपी हरीश का जिक्र किया, मंत्री अपना आपा खो बैठे। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि मंत्री ने विधायक के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने किसानों से यहां तक कह दिया कि विधायक को अन्ना (बड़े भाई) कहकर सम्मान न दें और उन्हें चप्पलों से पीटने की बात कही।
बीजेपी का तीखा हमला इस घटना के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि मंत्री ने न केवल विधायक, बल्कि उनके माता-पिता के लिए भी अपशब्द कहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर होकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना जनता और लोकतांत्रिक मर्यादा का अपमान है।
विधायक ने क्या कहा? भाजपा विधायक बीपी हरीश ने मंत्री की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एक जिम्मेदार मंत्री से इस तरह के बर्ताव की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय, उन्होंने मेरे खिलाफ भद्दी भाषा का प्रयोग किया। क्षेत्र की जनता उन्हें इसका माकूल जवाब देगी।
फिलहाल, इस घटना के बाद से कर्नाटक में सियासी पारा गरम है और विपक्षी दल मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। मंत्री की ओर से इस विवाद पर अभी तक कोई औपचारिक सफाई नहीं आई है।
SMASH THIS PATRIARCHY!
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) September 9, 2026
Congress Karnataka Minister SS Mallikarjun uses abusive language against BJP MLA BP Harish.
“He is son of a pro@#$%ute, hit him with a slipper,” the Minister said in colloquial language* pic.twitter.com/OvEPrAqnVc
रील का खौफनाक स्टंट: 40 फीट नीचे गिरा युवक, बाल-बाल बची जान
आरक्षण पर छिड़े संग्राम के बीच सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, स्टैंड किया साफ
कर्ज लिया 6,000 करोड़, वसूले गए 14,000 करोड़: विजय माल्या का सवाल, मेरा रिफंड कब मिलेगा?
BRICS Summit 2026: दिल्ली में बड़ा बदलाव, एयरपोर्ट जाने वाले यात्री हो जाएं सावधान!
अखिलेश का बयान और भाजपा का बवाल : 2027 से पहले मौर्य-कुशवाहा वोटबैंक पर छिड़ी आर-पार की जंग
अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने पर सियासी संग्राम, प्रशासन पर मढ़ा साजिश का आरोप
ACB का प्रोमो वीडियो वायरल: भारत के नक्शे में दिखा पूरा कश्मीर, मचा बवाल
जल प्रलय झेल रहे नेपाल के बाद अब तिब्बत और भारत में भूकंप, सुबह-सुबह घरों से बाहर भागे लोग
मेटा का म्यूज (Muse) आया: अब आपका पर्सनल AI एजेंट करेगा ईमेल, शॉपिंग और टिकट बुकिंग
वंदे मातरम पर रार: दिल्ली में कांग्रेस को ऐतराज, तो श्रीनगर में अब्दुल्ला परिवार ने दिखाया सम्मान