बुधवार की सुबह तिब्बत और भारत के जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। राहत की बात यह है कि इन झटकों से किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की खबर नहीं है, लेकिन लगातार आ रहे भूकंप ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।
तिब्बत में भूकंप के झटके सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 121 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, भारत में जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर धरती कांपी। यहाँ भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे स्थित था।
सुबह-सुबह आए इन झटकों से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। विशेषज्ञों के अनुसार, 3.2 से 4.5 की तीव्रता वाले भूकंप आमतौर पर मध्यम श्रेणी के होते हैं। इनसे दीवारों में मामूली दरारें तो आ सकती हैं, लेकिन बड़ी तबाही की आशंका कम होती है। नेपाल में एक दिन पहले आए 5.0 तीव्रता के भूकंप के बाद से पड़ोसी क्षेत्रों में भी लोग अधिक सतर्क और डरे हुए हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग (NDMA) के अनुसार, भूकंप आने पर घबराएं नहीं। इन तीन चरणों का पालन करें:
झटके थमने के बाद भी तुरंत बाहर न भागें, कुछ देर वहीं रुकें। इसके बाद सावधानी से बाहर निकलें। सबसे पहले गैस, बिजली और पानी की सप्लाई बंद कर दें। यदि कोई घायल है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर प्राथमिक उपचार दें। अफवाहों पर ध्यान न दें और रेडियो या आधिकारिक चैनलों से ही जानकारी प्राप्त करें।
*EQ of M: 4.3, On: 09/09/2026 05:33:09 IST, Lat: 30.804 N, Long: 81.172 E, Depth: 121 Km, Location: Tibet.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 9, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/H7ridK4CTe
विराट कोहली का ब्रांड बना पाकिस्तान की पसंद! जानें क्यों वायरल हो रही हैं तस्वीरें
हरदोई: बदहवास छात्रा की मौत से पहले का VIDEO वायरल, शिक्षक पर मारपीट और लापरवाही के गंभीर आरोप
ENG vs PAK: सीरीज बचाने की जंग, आज से शुरू होगा बर्मिंघम में महामुकाबला
सूरत में आग का तांडव : टेक्सटाइल मार्केट में भीषण अग्निकांड, करोड़ों का सामान जलकर खाक
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 मुकाबले के लिए जापान ने किया अपनी टीम का ऐलान, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग संभालेंगे कमान
दलीप ट्रॉफी फाइनल: शमी-मुकेश की घातक गेंदबाजी, तिलक वर्मा की जुझारू पारी से साउथ जोन ने थामी सांसें
बिग बॉस 20: आसिफ खान की आँखों में आँसू, अधूरा रह गया नाना का यह खास ख्वाब
वैभव सूर्यवंशी का स्मार्ट माइंड : ईशान किशन का मान लिया फैसला और फिर हुआ चमत्कार
क्या रोहित और विराट खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप? आशीष नेहरा ने भविष्य को लेकर खोला बड़ा राज
ओडिशा के जंगलों में मिले 5 रहस्यमयी वनमानुष, भारत में नहीं पाई जाती यह प्रजाति मचा हड़कंप