बालासोर: ओडिशा के बालासोर जिले के जंगलों में एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार की सुबह भोगराई इलाके के बिचित्रपुर कैसुरिना जंगल से पांच छोटे ओरंगुटान (वनमानुष) बरामद किए गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो प्रजाति भारत की मूल निवासी ही नहीं है, वे हजारों किलोमीटर दूर ओडिशा के इस तटीय जंगल में कैसे पहुंची?
मंगलवार सुबह नियमित गश्त के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों को इन जानवरों के बारे में पता चला। स्थानीय ग्रामीणों ने भी जंगल के पास इन्हें देखा था। वन विभाग की टीम ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए पांचों ओरंगुटान को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। फिलहाल इन्हें वन विभाग कार्यालय में कड़ी निगरानी में रखा गया है और इनकी मेडिकल जांच की जा रही है।
वन अधिकारियों का अनुमान है कि बरामद किए गए ओरंगुटान की उम्र महज 1 से 2 साल के बीच है। इतने छोटे जीवों का जंगल में अकेले मिलना वन्यजीव तस्करी की ओर इशारा कर रहा है। जांचकर्ताओं को संदेह है कि इन्हें अवैध तरीके से भारत लाया गया और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।
इस मामले में अब वन्यजीव अपराध से जुड़ी जांच एजेंसियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है, जिसकी परतें विस्तृत जांच के बाद ही खुलेंगी।
ओरंगुटान मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व एशिया के वर्षावनों, विशेषकर इंडोनेशिया के बोर्नियो और सुमात्रा के द्वीपों पर पाए जाते हैं। इन्हें दुनिया की गंभीर रूप से संकटग्रस्त प्रजातियों में गिना जाता है। इनका प्राकृतिक आवास भारत से काफी दूर है, ऐसे में तटीय ओडिशा के जंगल में इनका मिलना वन विभाग और विशेषज्ञों के लिए एक बड़ी पहेली बन गया है।
फिलहाल वन विभाग इन दुर्लभ जीवों की सेहत पर बारीकी से नजर रख रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इन्हें भारत किसने और किस मकसद से भेजा था। फिलहाल, उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है और उसके बाद ही यह तय किया जाएगा कि इन पांचों को वापस उनके प्राकृतिक आवास भेजा जाएगा या किसी विशेष चिड़ियाघर में रखा जाएगा।
VIDEO | Balasore: A forest official says, At around 6:00-6:30, during regular patrolling, our staff found five orangutans. They are not an Indian species, so how did they come here? An investigation is currently underway. Once the investigation is completed, we will let you… pic.twitter.com/xA69uVrD3f
— Press Trust of India (@PTI_News) September 8, 2026
दुर्गा पूजा पर सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन: DJ पर पाबंदी, महाष्टमी को ड्राई डे घोषित
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: कैसे तय होते हैं सिनेमा के सबसे बड़े विजेता? जानिए पूरी प्रक्रिया
बंगाली वही खाएंगे जो हमेशा खाते आए हैं , बागेश्वर बाबा के बयान पर डैमेज कंट्रोल में जुटी BJP
कौशांबी में सनसनी: थाने के गेट पर महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, सरकारी राइफल से चली गोली ने खड़े किए कई सवाल
वडोदरा में PM मोदी की हुंकार: झूठ की गूंज के बीच Gen-Z के साथ विकसित भारत का संकल्प
हूतियों का सऊदी सीमा पर घातक हमला; मिसाइलों से उड़ाए हथियारों से लदे ट्रक, रियाद ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
दलीप ट्रॉफी फाइनल: ईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक, यशस्वी जायसवाल को पछाड़कर रचा इतिहास
रिकी पोंटिंग की नई पारी: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बने मालिक, डेविड वॉर्नर को मिली कप्तानी की कमान
रील बनाने का शौक पड़ा भारी: महाकाली नदी में गिरी 15 साल की किशोरी, कैमरे में कैद हुआ आखिरी पल
बीसीसीआई की तिजोरी हुई मालामाल: 130 करोड़ की बंपर डील पक्की