बिग बॉस 20 इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शो में जहां कई अनजान चेहरों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं आसिफ खान और मैरी कॉम जैसे सितारे अपनी मौजूदगी से दर्शकों को बांधे हुए हैं। हालिया एपिसोड में एक ऐसा पल आया, जिसने शो के माहौल को बेहद भावुक कर दिया।
मुझे चाहिए सबसे आगे वाली सीट
आसिफ खान ने अपने नाना को याद करते हुए एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके नाना को उनकी पहली फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार था। आसिफ ने कहा, नाना फोन कर करके कहते थे कि मैंने दोस्तों को बता दिया है। मुझे सबसे आगे वाली सीट चाहिए, मैं फ्रंट में बैठकर फिल्म देखूंगा।
आसिफ उन्हें समझाने की कोशिश करते थे कि वीआईपी लोग फिल्म आराम से देखने के लिए पीछे बैठते हैं, लेकिन उनके नाना अपनी जिद और उत्साह में थे।
कपड़े वाले जूते पहनने का सपना
आसिफ ने आगे बताया कि उनके नाना को पैरों में दर्द की समस्या थी। उन्होंने फरमाइश की थी कि जब वह फिल्म देखने जाएंगे, तो आसिफ उनके लिए आरामदायक कपड़े वाले जूते लेकर आएंगे। वे उन नए जूतों को पहनकर बड़ी शान से अपने दोस्त के साथ फिल्म देखने जाना चाहते थे।
11 मई की वह तारीख जो बदल गई सब कुछ
आसिफ ने भारी मन से खुलासा किया कि उनकी पहली फिल्म 11 मई को रिलीज हुई थी, लेकिन उससे महज 4 महीने पहले ही उनके नाना का इंतकाल हो गया। इस बात का मलाल आज भी एक्टर के दिल में है कि वह अपनी पहली सफलता का स्वाद अपने नाना को नहीं चखा सके।
आसिफ की यह बातें सुनकर शो के बाकी कंटेस्टेंट्स भी भावुक हो गए। अपनी बात पूरी करते हुए आसिफ ने कहा कि काश वे आज यहां होते और उन्हें इस शो में देख पाते। गौरतलब है कि बिग बॉस के स्टेज पर एंट्री के समय भी आसिफ अपनी मां को याद कर काफी भावुक नजर आए थे।
Aasif ki unfulfilled wish, miss mat karna! ❤️🩹
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 8, 2026
Watch #24HrsChannel of #BiggBoss20, now streaming exclusively on the #JioHotstar App.#BiggBossOnJioHotstar #BB20OnJioHotstar pic.twitter.com/Gg9imQV43F
पंचायत फेम आसिफ खान का बिग बॉस से पुराना बैैर , अब घर के अंदर एंट्री पर क्यों मचा बवाल?
रील के चक्कर में मौत को बुलावा: दोस्तों ने कहा भगवान शांति दे और युवक ने 30 फीट ऊपर से लगा दी छलांग
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: दिल्ली से दुनिया को नई दिशा देने की तैयारी, भारत के 7 बड़े एजेंडे
तेलंगाना विधानसभा में मातम: IAS अधिकारी के PS की अचानक मौत, मंत्री ने बचाने की तमाम कोशिशें कीं
पाकिस्तान: प्यासे जवानों के बीच खूनी जंग, पानी के लिए भिड़े SSG कमांडो और फ्रंटियर फोर्स
क्या राजनीति में कदम रखेंगी बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह? जानिए उनका बैकग्राउंड
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 मुकाबले के लिए जापान ने किया अपनी टीम का ऐलान, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग संभालेंगे कमान
वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर होंगे टीम इंडिया के 7 दिग्गज खिलाड़ी, सामने आई बड़ी वजह
तेज प्रताप यादव की नई पॉवर प्लेयर : कौन हैं प्रिया सिंह वत्स और क्यों मिला इतना बड़ा पद?
क्या २ डॉलर पर आ जाएगा पेट्रोल? ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा