नई दिल्ली में 11 से 13 सितंबर 2026 तक होने जा रहे BRICS सम्मेलन के चलते राजधानी की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदलने वाली है। सुरक्षा और VVIP मूवमेंट के कारण कई प्रमुख सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।
मेट्रो को दें प्राथमिकता ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर जाम और डायवर्जन से बचने के लिए हवाई यात्रियों को दिल्ली मेट्रो का उपयोग करना चाहिए। सम्मेलन के दौरान मेट्रो सेवाएं पूरी तरह सुचारू रहेंगी। एयरपोर्ट टर्मिनल (T1, T2, T3) तक पहुंचने के लिए मेट्रो सबसे भरोसेमंद विकल्प है।
सड़क मार्ग से जा रहे हैं? ये हैं वैकल्पिक रूट यदि सड़क मार्ग से एयरपोर्ट जाना अनिवार्य है, तो पुलिस ने इन रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है:
अतिरिक्त समय लेकर निकलें ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने घर से पर्याप्त समय लेकर ही निकलें। सड़कों पर सुरक्षाकर्मियों के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। इसके अलावा, कहीं भी बेतरतीब पार्किंग न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
किसी भी समस्या के लिए करें संपर्क VVIP मूवमेंट के चलते बसों के रूट में भी अचानक बदलाव किए जा सकते हैं। अगर आपको रास्ते में किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1095 या व्हाट्सएप नंबर 8750871493 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
*✈️ A FLIGHT TO CATCH? DON’T LET TRAFFIC DECIDE YOUR BOARDING TIME.
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 8, 2026
During BRICS Summit 2026 | 11–13 September, traffic regulations may affect your journey to the airport. �
Delhi Traffic Police
🗺️ CHECK THE ROUTE
↪️ KNOW THE DIVERSION
⏱️ ALLOW SOME EXTRA TIME
🚇 Prefer Metro… pic.twitter.com/pZlQP50r17
उत्तराखंड के नन्हे जांबाज: 9-10 साल की उम्र में फतह किया माउंट किलिमंजारो
64KM लंबा बांध और 1.33 लाख करोड़ का बजट: समुद्र के बीच भारत बनाएगा दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील
राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में कैसे आया? 747वें वोटर को लेकर मचा घमासान
दिल्ली में शर्मनाक वारदात: शोर-शराबे का विरोध करने पर मणिपुरी म्यूजिशियन की पीट-पीटकर हत्या
बरेली: रपटा पुल पार करने की जिद बनी काल, उफनती नदी में बाइक समेत बहे 3 युवक
दूध खरीदने से पहले रुकिए! कैमरे में कैद हुआ ऐसा सच, घर-घर पहुंचने वाले दूध पर उठा बड़ा सवाल
बैंक अब उंगलियों पर है : पीएम मोदी ने याद दिलाया 10 साल पुराना अपना वो दावा, जो तब नामुमकिन लगता था
कहीं आपके UPI अकाउंट पर भी तो नहीं लटक रही फ्रीज की तलवार? RBI के नियम जान लें
बांसवाड़ा में दरिंदगी: शक के नाम पर पत्नी को किया निर्वस्त्र, बाल मुंडवाकर सड़क पर घुमाया!
जमीन के लिए दरिंदगी: पुणे में कलयुगी बेटों ने बुजुर्ग माता-पिता को सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा