बरेली: रपटा पुल पार करने की जिद बनी काल, उफनती नदी में बाइक समेत बहे 3 युवक
News Image

उत्तर प्रदेश के बरेली में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। आंवला-अतरछेड़ी मार्ग पर अरिल नदी के रपटा पुल को पार करना तीन युवकों के लिए जानलेवा साबित हुआ। तेज बहाव में बाइक समेत बहे तीनों युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

ग्रामीणों की चेतावनी को किया नजरअंदाज घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे डरूआपुर गांव के पास हुई। भारी बारिश के चलते अरिल नदी उफान पर थी और रपटा पुल के ऊपर करीब डेढ़ फीट पानी तेज रफ्तार से बह रहा था। वहां मौजूद ग्रामीणों ने तीनों युवकों को खतरे के प्रति आगाह किया और पुल पार न करने की सलाह दी, लेकिन युवकों ने किसी की नहीं सुनी और बाइक पानी में उतार दी।

संतुलन बिगड़ा और बह गए तीनों पुल के बीचों-बीच पहुंचते ही पानी की तेज धार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते बाइक सवार तीनों युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक ने तैरकर जान बचाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन पानी का वेग इतना अधिक था कि वह असफल रहा और कुछ ही पलों में तीनों युवक आंखों से ओझल हो गए।

नशे में होने की आशंका मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना का वीडियो भी बनाया है। चर्चा है कि युवक काफी देर से पुल के आसपास संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि तीनों युवक नशे की हालत में हो सकते हैं, हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

DM-SSP ने संभाला मोर्चा, सर्च ऑपरेशन जारी हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन अंधेरे के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल एसडीआरएफ (SDRF) और पीएसी (PAC) की फ्लड रेस्क्यू टीम नदी में तलाश कर रही है।

पहचान की हो रही कोशिश एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अभी तक युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। उनकी उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। आसपास के गांवों और ग्रामीणों की मदद से उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक न तो युवकों का पता चल सका है और न ही उनकी बाइक बरामद हुई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एशियन गेम्स 2026: कब से शुरू होगा क्रिकेट का महासंग्राम? जानें कब मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

Story 1

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाला हादसा: घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को कार ने कुचला, मौत

Story 1

EOU अफसर बनकर इंजीनियर को दी धमकी: नौकरी खा जाऊंगा और जान से मार दूंगा , दो आरोपी गिरफ्तार

Story 1

महज 2 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश ने रचा इतिहास, 5000 लोगों ने एक साथ देखकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Story 1

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 जंग के लिए जापान ने किया अपनी टीम का ऐलान

Story 1

यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव, 7 दिन जमकर बरसेंगे बादल; जानें अपने जिले का हाल

Story 1

बीसीसीआई की तिजोरी हुई मालामाल: 130 करोड़ की बंपर डील पक्की

Story 1

बिग बॉस 20: अरिश्फा के तेवर से सहमे घरवाले, कनिका मान के पावर कार्ड ने पलटा खेल

Story 1

सत्य निकेतन हादसा: एक पतली इमारत में 17 AC, दिल्ली के डेथ ट्रैप की खौफनाक हकीकत

Story 1

बिहार बाढ़: लालू यादव का नीतीश पर हमला, कहा- रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया