जापान के आयची-नगोया में 19 सितंबर से शुरू होने जा रहे एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का रोमांच सिर चढ़कर बोलने वाला है। इस महाकुंभ में भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान समेत कुल 10 टीमें स्वर्ण पदक (Gold Medal) के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकती नजर आएंगी।
एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट की शुरुआत 24 सितंबर से होगी। टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें अफगानिस्तान बनाम जापान और हांगकांग चाइना बनाम मलेशिया की टीमें आमने-सामने होंगी। लीग स्टेज के मुकाबलों के बाद 28 सितंबर से क्वार्टर फाइनल का दौर शुरू होगा।
भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेलेगी। हालांकि, भारत का सामना किससे होगा, यह ग्रुप स्टेज के नतीजों पर निर्भर करेगा। नियम के अनुसार, भारत का मुकाबला ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम (A2) से होना तय है।
ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल की टीमें शामिल हैं। क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला इन्हीं में से किसी एक टीम के साथ होगा। लीग मैचों के समापन के बाद ही स्पष्ट होगा कि भारतीय टीम के सामने क्वार्टर फाइनल में कौन सी चुनौती खड़ी होगी।
अगर टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल जीतती है, तो उसे 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेलना होगा। टूर्नामेंट का फाइनल और ब्रॉन्ज मेडल मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का लक्ष्य इस बार गोल्ड मेडल अपने नाम करना है।
एशियन गेम्स के आधिकारिक मैचों से पहले भारतीय टीम जापान के साथ एक विशेष टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी। यह मैच 22 सितंबर को आयोजित होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए तैयारियों को पुख्ता करने का एक शानदार अवसर है, साथ ही यह भारत-जापान के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ का भी प्रतीक है।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।
𝗛𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝘆 𝗜𝗻 𝗧𝗵𝗲 𝗠𝗮𝗸𝗶𝗻𝗴!
— BCCI (@BCCI) September 4, 2026
India🇮🇳 🤝 Japan🇯🇵#TeamIndia set to play a historic T20I against Japan to launch the celebrations of the 7️⃣5️⃣th Anniversary of India-Japan Diplomatic Relations. 👏👏@CricketJapan
All The Details 🔽https://t.co/vxdhuT1tgp pic.twitter.com/DQmPncvefH
Samsung के मिड-बजट फोन्स पर महंगाई की मार, 6,000 रुपये तक बढ़े दाम
सत्य निकेतन हादसा: एक पतली इमारत में 17 AC, दिल्ली के डेथ ट्रैप की खौफनाक हकीकत
वडोदरा में गरजे पीएम मोदी: सच की हुंकार से आगे बढ़ रहा देश, विपक्ष पर कसा नाराज फूफाजी वाला तंज
सऊदी अरब पर यमन का भीषण हमला: अरामको रिफाइनरी और एयरबेस से उठा धुएं का गुबार
अफगानिस्तान की खैर नहीं! 296 के स्ट्राइक रेट से कहर बरपा रहे टीम इंडिया के हिटमैन
AI के दौर में तैयार रहें युवा, भारत को बनाना है ग्लोबल सुपरपावर : प्रधानमंत्री मोदी
नमन धीर का तूफानी शतक: गेल के वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूके, भारतीय क्रिकेट में रचा इतिहास
महिला एशिया कप 2026: UAE को धूल चटाकर सेमीफाइनल में बांग्लादेश, अब भारत से होगी महाजंग
दलीप ट्रॉफी फाइनल: जब 14 साल के उपकप्तान ने ईशान किशन का फैसला बदल दिया, देखें वायरल वीडियो
पंजाब में चिट्टा का कहर: बेटे को बचाने की गुहार लगाने वाले पिता की मौत, भाजपा ने सीएम मान और मंत्री चीमा पर साधा निशाना