पंजाब में नशे के बढ़ते कारोबार और आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की कार्यशैली पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखे प्रहार किए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगरूर के गुलज़ार सिंह की मौत को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।
मंत्री से मदद मांगी तो मिली प्रताड़ना संगरूर निवासी गुलज़ार सिंह ने पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा से अपने बेटे की चिट्टा (नशा) की लत को लेकर मदद की गुहार लगाई थी। गुलज़ार सिंह ने मंत्री से कहा था कि उनका बेटा नशे का शिकार हो चुका है और वे अपना घर तक बेच चुके हैं। उन्होंने सरकार से कार्रवाई की मांग की थी।
धमकी और अपमान से आहत होकर उठाया आत्मघाती कदम गुलज़ार सिंह का आरोप था कि मदद मिलने के बजाय, उन्हें और उनके परिवार को स्थानीय नेताओं और सरपंच द्वारा धमकाया गया। उन्हें यह कहकर प्रताड़ित किया गया कि उन्होंने मंत्री के सामने अपशब्द कहे हैं, जिसके लिए उन्हें माफी मांगने का दबाव बनाया गया। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने जहर खा लिया।
वीडियो में चार लोगों को बताया जिम्मेदार मरने से पहले गुलज़ार सिंह ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने अपनी स्थिति के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया। इसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सरपंच उनकी मौत के जिम्मेदार हैं। सात तारीख को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
भाजपा की मांग: डाइंग डिक्लेरेशन मानकर हो एफआईआर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इस वीडियो को डाइंग डिक्लेरेशन (मरणासन्न बयान) मानने की मांग की है। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट और बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज करने और मुख्यमंत्री भगवंत मान व मंत्री हरपाल सिंह चीमा के इस्तीफे की मांग की है।
नशे के पर्याय बन चुके हैं सीएम मान गौरव भाटिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा, जो व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सकता और जिसे जनता की चिंता नहीं है, वह पंजाब को नशा मुक्त क्या करेगा? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में सूर्य अस्त, भगवंत मान मस्त की स्थिति बनी हुई है।
भाजपा ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की नाक के नीचे ड्रग्स का कारोबार फल-फूल रहा है और आम नागरिक जब इसके खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसे न्याय मिलने के बजाय अपनी जान गंवानी पड़ती है।
*Raising the issue of Punjab’s drug menace should not cost a citizen his life.
— Amit Malviya (@amitmalviya) September 8, 2026
Gulzar Singh, a resident of Toor Banjara village in the Dirba constituency, reportedly questioned AAP Minister Harpal Singh Cheema during his visit about the unchecked sale of “chitta”, saying that his… pic.twitter.com/cEy2zAc8Dr
लंदन की सड़कों पर विराट-अनुष्का का क्यूट अंदाज: कॉफी हाथ में लिए दिखीं एक्ट्रेस, स्ट्रॉलर संभालते नजर आए क्रिकेटर
ले लो भैया, ले लो! : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की जिद के आगे झुके ईशान किशन, DRS ने दिलाई बड़ी कामयाबी
पाकिस्तान: प्यासे जवानों के बीच खूनी जंग, पानी के लिए भिड़े SSG कमांडो और फ्रंटियर फोर्स
यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका: 1936 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
रील का भूत पड़ा भारी: हाईवे पर 4 SUV से स्टंटबाजी, ड्रोन से वीडियो बनाना पड़ा महंगा
पंचायत फेम आसिफ खान का बिग बॉस से पुराना बैैर , अब घर के अंदर एंट्री पर क्यों मचा बवाल?
छत की ढलान पर कपड़े सुखाने का खतरनाक जुगाड़, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें!
शुभमन गिल ने तोड़े किंग कोहली के 5 महा-रिकॉर्ड, बर्थडे पर जानिए प्रिंस के नाम दर्ज ऐतिहासिक उपलब्धियां
सत्य निकेतन हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट सख्त: अब देशभर के हॉस्टल और PG की होगी स्ट्रक्चरल ऑडिट ?
ओडिशा के जंगलों में मिले 5 रहस्यमयी वनमानुष, भारत में नहीं पाई जाती यह प्रजाति मचा हड़कंप