लंदन: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की सादगी भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मंगलवार सुबह इस पावर कपल को लंदन की सड़कों पर सुकून के पल बिताते देखा गया।
कैजुअल लुक में दिखी जोड़ी वायरल तस्वीरों में विराट और अनुष्का बेहद आरामदायक कपड़ों में नजर आए। विराट ने ऑलिव ग्रीन स्वेटशर्ट और डेनिम पहनी थी, वहीं अनुष्का टॉप, जॉगर्स और जैकेट के साथ कैप लगाए हुए दिखीं। दोनों का यह सिंपल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
स्ट्रॉलर संभालते दिखे विराट तस्वीरों में एक खास बात जिसने सबका ध्यान खींचा, वह था विराट कोहली का अंदाज। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जहां हाथ में कॉफी का मग लिए सड़क पर टहलती नजर आईं, वहीं विराट उनके बगल में बेबी स्ट्रॉलर संभालते दिखे। सड़क पर चलते हुए दोनों की आपसी केमिस्ट्री साफ झलक रही थी।
प्राइवेसी को दी प्राथमिकता विराट और अनुष्का अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में डॉक्टर श्रीराम नेने ने खुलासा किया था कि यह कपल अपने बच्चों, वामिका और अकाय को मीडिया की चकाचौंध से दूर एक शांत और सामान्य माहौल में बड़ा करना चाहता है, इसीलिए उन्होंने लंदन को अपना ठिकाना बनाया है।
फैमिली और वर्कफ्रंट दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे विराट-अनुष्का अब दो बच्चों के माता-पिता हैं। जहां विराट अपने खेल में व्यस्त रहते हैं, वहीं अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो फैंस उन्हें लंबे समय से फिल्म चकदा एक्सप्रेस का इंतजार है। इस फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज तारीख पर अभी सस्पेंस बरकरार है।
THE VIRUSHKA MOMENTS..!!! ❤️😍
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 8, 2026
- Virat Kohli & Anushka Sharma together at London today. pic.twitter.com/GGjNnouLSH
नमन धीर का तूफानी शतक: गेल के वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूके, भारतीय क्रिकेट में रचा इतिहास
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 जंग के लिए जापान ने किया अपनी टीम का ऐलान
बांसवाड़ा में दरिंदगी: शक के नाम पर पत्नी को किया निर्वस्त्र, बाल मुंडवाकर सड़क पर घुमाया!
मां दुर्गा के 11 हाथ! विज्ञापन पर मचे सियासी बवाल के बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगी माफी
डॉक्टर अपराधी नहीं हैं: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर भड़के FAIMA, वाटर कैनन के इस्तेमाल की कड़ी निंदा
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का बारूद: अमेरिकी जंगी जहाज पर हमले के बाद ईरान के 5 टैंकर तबाह
बागेश्वर बाबा कौन हैं, मुझे नहीं पता : मछली खाने पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर घिरे, बंगाल में मचा बवाल
हम भीख नहीं मांग रहे, बिहार का हक दो: लालू यादव का केंद्र पर तीखा हमला
15 साल के वैभव का मास्टरमाइंड दांव: DRS पर कप्तान को सलाह देकर पलटा मैच, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसा: मौत की इमारत के बगल वाली दूसरी जर्जर बिल्डिंग कल होगी जमींदोज