दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ अपने बल्ले से ही नहीं, बल्कि अपने क्रिकेटिंग ब्रेन से भी सबको प्रभावित किया है। मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने कप्तान ईशान किशन को भी उपकप्तान वैभव के सामने झुकने पर मजबूर कर दिया।
इशान किशन असमंजस में, वैभव ने लिया फैसला
साउथ जोन की पारी का छठा ओवर चल रहा था। मुकेश कुमार की गेंद पर रिकी भुई के बल्ले का एक महीन किनारा लगा, जो सीधे विकेटकीपर ईशान किशन के दस्तानों में गया। अंपायर ने अपील को नकारते हुए नॉट आउट करार दिया।
ईशान किशन कुछ देर तक उलझन में रहे कि पारी की शुरुआत में ही DRS लेना सही होगा या नहीं। तभी नॉन-स्ट्राइकर एंड के पास खड़े उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने बिना किसी हिचकिचाहट के ईशान से कहा, ले लो, ले लो रिव्यू, यह आउट है।
स्टंप माइक में कैद हुई युवा उपकप्तान की आवाज
वैभव का आत्मविश्वास इतना जबरदस्त था कि उन्होंने बार-बार ईशान को रिव्यू लेने के लिए प्रोत्साहित किया। स्टंप माइक में वैभव की आवाज साफ सुनाई दी, जिसमें वह बेहद आश्वस्त दिखे। कमेंटेटर्स ने भी इस पल की सराहना की।
अंततः ईशान ने अपने युवा साथी की सलाह मानी और रिव्यू लिया। रिप्ले में गेंद और बल्ले का संपर्क स्पष्ट नजर आया, जिसके बाद रिकी भुई को पवेलियन लौटना पड़ा।
14 की उम्र में परिपक्वता का उदाहरण
मात्र 14 साल की उम्र में ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया जाना ही इस बात का प्रमाण है कि वैभव में असाधारण प्रतिभा है। फाइनल जैसे दबाव वाले मैच में, जिस समय अनुभवी कप्तान फैसला लेने में सोच रहे थे, वैभव ने स्थिति को भांपकर टीम को सफलता दिलाई।
सोशल मीडिया पर अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस युवा वैभव की क्रिकेटिंग समझ और उनके निडर स्वभाव की खूब तारीफ कर रहे हैं।
ईस्ट जोन की बल्लेबाजी का दबदबा
मैच की बात करें तो ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। कप्तान ईशान किशन ने शानदार 270 रन बनाए, जबकि कुमार कुशाग्र ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी (44) और अभिमन्यु ईश्वरन ने 100 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर टीम को मजबूत नींव दी थी।
यह वाकया साबित करता है कि ईस्ट जोन की टीम में कप्तान के अनुभव और उपकप्तान के युवा जोश का तालमेल बेहतरीन काम कर रहा है।
🗣️ Take it...take it
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 8, 2026
Vaibhav Sooryavanshi 🤝 Review
The vice-captain urges the captain to take the review, and it turns out to be successful 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/BhTkGWeeoD#DuleepTrophy | #EZvSZ pic.twitter.com/MmtESDSnMy
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: पुलिस ने दर्ज की नई FIR, अब SP क्राइम करेंगे जांच
सत्य निकेतन हादसे के बाद जागा सुप्रीम कोर्ट: क्या अब देशभर के PG और हॉस्टलों की होगी जांच?
दिल्ली: शोर मचाने से मना किया तो गिटारिस्ट की पीट-पीटकर हत्या, CCTV में कैद हुई दरिंदगी
यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव, 7 दिन जमकर बरसेंगे बादल; जानें अपने जिले का हाल
बिग बॉस 20: अरिश्फा के तेवर से सहमे घरवाले, कनिका मान के पावर कार्ड ने पलटा खेल
दलीप ट्रॉफी फाइनल: जब 14 साल के उपकप्तान ने ईशान किशन का फैसला बदल दिया, देखें वायरल वीडियो
सिल्वर ओक में सियासी हलचल: नितेश राणे की शरद पवार से मुलाकात ने बढ़ाई सरगर्मी
दलीप ट्रॉफी फाइनल: ईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक, यशस्वी जायसवाल को पछाड़कर रचा इतिहास
तिरुपति से अयोध्या तक योगी का शंखनाद , अखिलेश ने कहा- चुनावी ढकोसला
संकट में भारत श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा: राजनाथ सिंह ने प्रवासी भारतीयों को बताया सेतु